'मैं कप्तान और कोच के लिए खेलता हूं..', संजू ने अपनी बात से जीता सबका दिल

चेन्नई सुपर किंग्स के फॉर्म में वापस आने के बाद संजू सैमसन ने ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर दिल जीत लेने वाली बात कही है.

Edited By : Saurav Kumar |May 12, 2026, 12:08 PM IST

Published On May 12, 2026, 12:08 PM IST

Last UpdatedMay 12, 2026, 12:08 PM IST

Sanju Samson and Ruturaj Gaikwad Relation

Sanju Samson and Ruturaj Gaikwad

Sanju Samson and Ruturaj Gaikwad Relation: चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के दूसरे फेज में गजब के फॉर्म में वापस आते दिखी है. चेन्नई सुपर किंग्स गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम के प्रदर्शन ने हर किसी का दिल जीता है. खासतौर पर टीम में पहली बार शामिल हुए संजू सैमसन का बल्ला इस सीजन जमकर चल रहा है. चेन्नई के लिए वह दो बार शतक लगा चुके हैं.

संजू जब चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए थे तो उन्हें कप्तान बनाए जाने की भी मांग की जा रही थी. अब इन बातों पर संजू सैमसन ने खुलकर बात की है और बताया कि उनका और ऋतुराज गायकवाड़ का रिलेशन कैसा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

संजू ने ऋतुराज और फ्लेमिंग की जमकर की तारीफ

सीएसके ने हाल ही में संजू सैमसन का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में संजू सैमसन ने सबसे पहले टीम की जमकर तारीफ की है. संजू ने चेन्नई सुपर किंग्स की तारीफ करते हुए कहा ‘मैं यहां टीम के लिए खेल रहा हैं. मैं अपने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कोच फ्लेमिंग के लिए खेल रहा हूं. ऋतुराज गायकवाड़ और मेरी दोस्ती को आप मैदान पर भी देख सकते हैं जब हम साथ में फील्डिंग करते हैं. हम दोनों मिलकर साथ में काम करते हैं.’

संजू ने अपने बयान से सबकुछ किया साफ

संजू सैमसन ने अपनी बातों से सबकुछ साफ कर दिया है कि वह टीम की कप्तानी को लेकर फिलहाल कुछ नहीं सोच रहे हैं और वह गायकवाड़ की कप्तानी में खेलने से खुश हैं. बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल में जिस अंदाज में वापसी की है उसे देख फैंस को पूरी उम्मीद है कि टीम प्लेऑफ में इस बार पहुंचेगी और छठे खिताब की ओर आगे बढ़ेगी.

बता दें कि संजू जिस तरह की फॉर्म में चल रहे हैं अगर वह बरकरार रहा तो फैंस को आने वाले मैचों में उनसे और भी कई बड़ी पारी देखने को मिल सकती है. सीएसके के लिए अच्छी बात यह भी है कि उनके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी फॉर्म में वापस लौट चुके हैं और लगातार रन बना रहे हैं.

Editor's Pick