VIDEO: संजू सैमसन ने दिखाई धोनी जैसी चालाकी, लिविंगस्टन को किया रन आउट

तनुष कोटियन के थ्रो पर संजू सैमसन ने गिरते हुए गेंद को स्टंप पर दूर से ही दे मारा. लिविंगस्टन को वापस जाना पड़ा.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 13, 2024, 11:01 PM IST

Published On Apr 13, 2024, 11:01 PM IST

Last UpdatedApr 13, 2024, 11:01 PM IST

Sanju Samson

(Image credit-iplt20.Com)

आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने है. पंजाब के चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में खेले गए मैच में संजू सैमसन (Sanju Samson run out) ने विकेट के पीछे कमाल दिखाया. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में संजू सैमसन ने विकेट के पीछे ऐसी चालाकी दिखाई, जिसे लेकर फैंस को धोनी की याद आ गई.

पारी के 18वें ओवर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने डीप स्क्वायर लेग पर शॉट खेला. आशुतोष दूसरा रन नहीं लेना चाहते थे, मगर लिविंगस्टन काफी आगे निकल गए थे, वह वापस लौटे, मगर तनुष कोटियन के थ्रो पर संजू सैमसन ने गिरते हुए गेंद को स्टंप पर दूर से ही दे मारा. लिविंगस्टन को वापस जाना पड़ा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

संजू सैमसन के विकेट के पीछे इस चालाकी का सोशल मीडिया फैन हो गया है. संजू की तारीफ करते हुए फैंस इसकी तुलना एमएस धोनी से कर रहे हैं.

लिविंगस्टन ने 14 गेंद में 21 रन की पारी खेली. लिविंगस्टन के अलावा आशुतोष शर्मा ने 16 गेंद में 31 रन की पारी खेली, जिसकी वजह से पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन बनाए.

Editor's Pick