संजू सैमसन ने कहा: विराट कोहली से अनुशासन सीखें युवा क्रिकेटर

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा कि विराट कोहली, रवि शास्त्री और रोहित शर्मा युवा खिलाड़ियों की गलतियां सुधारते हैं।

Edited By : India.com Staff |Jul 02, 2020, 05:25 PM IST

Published On Jul 02, 2020, 05:25 PM IST

Last UpdatedJul 02, 2020, 05:25 PM IST

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का कहना है कि युवा खिलाड़ियों को अगर अनुशासन सीखना है तो उन्हें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का अनुसरण करना चाहिए। सैमसन ने कहा कि कोहली से युवा क्रिकेटर बल्लेबाजी से लेकर फिटनेस तक हर चीज सीख सकते हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में सैमसन ने कहा, “वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। जब भी मैं जिम जाता हूं, मैं उन्हें हमेशा एक्सरसाइज करते देखता हूं। वो हर काम समय से करते हैं और अपना डेली रूटीन कभी नहीं मिस करते हैं। वो जिस तरह से अपना ख्याल रखते हैं, जिस तरह से वो ट्रेन करते हैं, जिस तरह से रिकवर करते हैं, वो मेरे लिए और बाकियों के लिए एक रोल मॉडल हैं। मुझे लगता है कि हर युवा खिलाड़ी को उनका अनुसरण करना चाहिए।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

केरल के क्रिकेटर ने कहा, “इसलिए जब भी मैं विराट भाई के आसपास होता हूं, आप मुझे हंसते हुए देखेंगे। लेकिन साथ ही साथ हम उनसे कुछ ना कुछ सीखने की कोशिश करते हैं। (न्यूजीलैंड) दौरे पर मैने विराट भाई से कई बैटिंग और फिटनेस टिप्स लिए।”

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा रहे सैमसन ने कप्तान कोहली के साथ कोच रवि शास्त्री की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “अगर आप शास्त्री को देखें तो आप थोड़ा डर जाएंगे क्योंकि वो बहुत लंबे-चौड़े हैं। लेकिन साथ ही वो शांत इंसान है।”

सैमसन ने आगे कहा, “उनके आस पास रहते माहौल शांत, खुश और अनुशासनात्मक रहता है। मैदान पर प्रदर्शन ड्रेसिंग रूम के माहौल पर निर्भर करता है। विराट और रवि भाई के मार्गदर्शन में ड्रेसिंग रूम का माहौल सकारात्मक रहता है। विराट भाई, रवि सर और रोहित भाई जूनियर खिलाड़ियों की जिंदगी को आसान बनाते हैं। वो हमारी गलतिया सुधारते हैं और हमारा मार्गदर्शन करते हैं।”

Editor's Pick