साउथ अफ्रीका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से पहले संजू सैमसन को मिली खुशखबरी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से पहले संजू सैमसन को मिली खुशखबरी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में संजू सैमसन की जगह जितेश शर्मा को टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जगह दी गई थी.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - November 23, 2025 3:27 PM IST
Sanju Samson
Sanju Samson Captain: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए केरल की टीम में संजू सैमसन को शामिल किया गया है और वह इस टूर्नामेंट मे केरल की टीम की कमान भी संभालेंगे.
केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने एक रिलीज के माध्यम से बताया है कि संजू सैमसन टीम के कप्तान होंगे, उनकी कप्तानी में केरल की टीम लखनऊ जाएगी. बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 26 नवंबर से 8 दिसंबर, 2025 तक लखनऊ में खेली जाएगी.
संजू सैमसन के फॉर्म पर होगी नजरें
सैमसन ने भारतीय टीम में विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज के रूप में मजबूत जगह बना ली थी. बैक-टू-बैक तीन शतक उन्होंने टी20 में लगाए थे, शुभमन गिल के टीम में एंट्री के बाद उन्हें अपनी ओपनिंग की जगह छोड़नी पड़ी. एशिया कप में वह मध्यक्रम में खेले, मध्यक्रम में खेलते हुए उनकी फॉर्म में गिरावट आई और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में उनकी जगह जितेश शर्मा को टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जगह दी गई. ऐसे में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सैमसन के लिए एक बार फिर अपनी फॉर्म दिखाने और टीम में जगह पक्का करने के लिए बड़े मौके की तरह है.
आईपीएल 2026 में CSK का हिस्सा होंगे संजू सैमसन
संजू सैमसन हाल ही में अपनी आईपीएल टीम के बदलाव को लेकर चर्चा में थे, लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे संजू आईपीएल 2026 में सीएसके के लिए खेलते नजर आएंगे. सैमसन को सीएसके ने आरआर से ट्रेड किया है. सैमसन के बदले सीएसके ने अपने अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन को आरआर को सौंपा गया है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.