- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sanju Samson will play ranji trophy for kerala to enter in Indian test team
टेस्ट टीम में एंट्री के लिए संजू ने कसी कमर, रणजी में बल्ले से धमाल मचाने को तैयार
भारत के लिए टेस्ट खेलने का सपना देख रहे संजू सैमसन जल्द ही रणजी ट्रॉफी में केरल के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.
Published On Oct 17, 2024, 09:44 PM IST
Last UpdatedOct 17, 2024, 09:44 PM IST
(Image credit- BCCI X)
Sanju Samson Play Ranji Trophy: विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापसी को तैयार हैं. ईएसपीएनक्रिकइंफो को पता चला है कि वह केरल के लिए 18 अक्टूबर से शुरू हो रहे दूसरे राउंड के रणजी मैच में हिस्सा लेंगे और तब तक रणजी ट्रॉफ़ी खेलते रहेंगे, जब तक उन्हें राष्ट्रीय ड्यूटी के लिए बुलावा ना आ जाए.
भारत को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज़ के बाद नवंबर में चार मैचों की टी20 सीरीज़ के लिए दक्षिण अफ़्रीका जाना है. हालांकि सैमसन टीम की कप्तानी नहीं करेंगे और सचिन बेबी कप्तान बने रहेंगे, जिन्होंने पंजाब के ख़िलाफ़ पिछले मैच में टीम को जीत दिलाई थी. अब केरल का अगला मुक़ाबला कर्नाटक के ख़िलाफ़ अलूर में है.
रणजी खेलने के लिए संजू बेताब
सैमसन ने पिछले साल रणजी ट्रॉफ़ी के चार मैच खेले थे, जहां उन्होंने 35.40 की औसत से 57 के उच्चतम स्कोर के साथ 177 रन बनाए थे. इस साल की शुरुआत में हुए दलीप ट्रॉफ़ी के मैचों में भी उन्होंने भाग लिया था, जहां उनका स्कोर 106, 45, 5 और 40 का रहा था.
वहीं बेबी की बात करें तो पिछले रणजी सीज़न उन्होंने चार शतकों और इतने अर्धशतकों के साथ 83 की औसत से 830 रन बनाने के साथ वह टूर्नामेंट के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज़ थे. हालांकि टीम को तब सात मैचों में बस एक में जीत मिल पाई थी और पांच मैच ड्रॉ रहे थे. ग्रुप में चौथे स्थान पर होने के कारण उनकी टीम नॉकआउट के लिए क्वालिफ़ाई नहीं कर पाई थी.
आपको बता दें कि संजू ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में बल्ले से दबरदस्त अंदाज में तूफान मचाया था. उन्होंने आखिरी मैच में तूफानी 111 रन की शतकीय पारी खेली थी. अपनी इस पारी के बाद ही संजू ने कहा था कि वह रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में केरल के लिए खेलते नजर आएंगे. संजू ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि वह भारत के लिए टेस्ट खेलना चाहते हैं. ऐसे में रणजी में अच्छा प्रदर्शन कर वह भारत की टेस्ट टीम में जगह बनाने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे.