वैभव को मौका देना सही, मगर सैमसन को बाहर करना... पूर्व क्रिकेटर का फूटा गुस्सा

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, आप भावनाओं और तर्क दोनों के आधार पर फैसले नहीं ले सकते, इसलिए वैभव सूर्यवंशी को मौका देना भावनात्मक रूप से सही फैसला था.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 10, 2026, 05:44 PM IST

Published On Jul 10, 2026, 05:44 PM IST

Last UpdatedJul 10, 2026, 05:44 PM IST

Sanju Samson

Sanju Samson

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को मौका देने पर पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल का गुस्सा फूट पड़ा है. सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टी20 टीम में शामिल किए जाने की बहस को आगे बढ़ाते हुए पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने कहा कि इस युवा बल्लेबाज को टीम में जगह देना भावनात्मक रूप से सही फैसला है,लेकिन इसके लिए सीनियर बल्लेबाज को टीम से बाहर करना तर्कहीन है.

पार्थिव पटेल ने यह भी स्वीकार किया कि अतीत में सैमसन को प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रखने के कारण टीम से बाहर कर दिया गया था लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में उन्हें बाहर करने का कोई कारण नजर नहीं आता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हमेशा संजू सैमसन को ही क्यों बाहर किया जाता है: पटेल

पटेल ने जियोस्टार से कहा,हमेशा संजू सैमसन को ही क्यों बाहर किया जाता है,अगर आप पिछले 11-12 सालों में संजू सैमसन के करियर को देखें तो एक चीज शुरू से उनका पीछा कर रही है और वह है उनके खेल में निरंतरता का अभाव. उन्होंने कहा या तो उस खिलाड़ी को बाहर किया जाता है जो तेजी से रन नहीं बना पा रहा हो या फिर लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा हो, आप भावनाओं और तर्क दोनों के आधार पर फैसले नहीं ले सकते, इसलिए वैभव सूर्यवंशी को मौका देना भावनात्मक रूप से सही फैसला था.

सीरीज जीतने के बाद अब नंबर-1 बनने पर हैरी ब्रूक की नजरें, कहा- भारत को हराना हमेशा खास होता है

‘भावनात्मक आधार पर लिया गया सैमसन को बाहर करने का फैसला’

पार्थिव ने कहा, लेकिन अगर तर्क की बात करें तो यह सवाल उठता है कि संजू सैमसन को क्यों बाहर किया गया, लेकिन मुझे लगता है कि यह फैसला भावनात्मक आधार पर लिया गया.

ENG vs IND: ‘हम 10 साल से यह बात कह रहे हैं’, चौथे T20I में भारत की हार के बाद भड़के पार्थिव पटेल

इंग्लैंड में खामोश है वैभव सूर्यवंशी का बल्ला

इस साल के टी20 विश्व कप में टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए सैमसन लगातार तीन मैचों में नाकाम रहे जिसमें उन्होंने कुल मिलाकर छह रन बनाए. इसके बाद उनकी जगह पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किया गया. हालांकि वैभव इंग्लैंड में अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं. उन्होंने तीन मैच में सिर्फ 42 रन बनाए हैं. भारत मौजूदा सीरीज में अभी इंग्लैंड से 0-3 से पीछे है, यह पहला अवसर है जबकि इंग्लैंड ने भारत से टी20 सीरीज जीती है.

Editor's Pick