धोनी या सैमसन, कौन करेगा कीपिंग ? किस पोजिशन पर खेलें संजू, मिस्टर आईपीएल का बड़ा बयान
धोनी या सैमसन, कौन करेगा कीपिंग ? किस पोजिशन पर खेलें संजू, मिस्टर आईपीएल का बड़ा बयान
संजू सैमसन को आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले सीएसके ने रवींद्र जडेजा और सैम करन की जगह राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया था.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - March 14, 2026 4:53 PM IST
Dhoni Samson
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी रहे सुरेश रैना ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स की प्लेइंग-11 को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने संजू सैमसन के बैटिंग ऑर्डर को लेकर भी बड़ा बयान दिया हैं.
मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना ने कहा है कि संजू सैमसन को टीम के लिए तीन नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, तीन नंबर पर खेलते हुए वह टीम के बल्लेबाजी क्रम को संतुलन देंगे.
Add Cricket Country as a Preferred Source
‘सैमसन को टॉप ऑर्डर को मिडिल ऑर्डर से जोड़ने के लिए नंबर 3 पर रखना चाहिए’
सुरेश रैना ने कहा कि सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे को पारी की शुरुआत करनी चाहिए, सैमसन को बैटिंग यूनिट को संभालने और टॉप ऑर्डर को मिडिल ऑर्डर से जोड़ने के लिए नंबर 3 पर रखना चाहिए.
जियो हॉटस्टार पर रैना ने कहा, वह इतने सालों तक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे, मुझे लगता है कि यहां उनका रोल साफ होगा, गायकवाड़ और म्हात्रे पारी की शुरुआत करें और संजू नंबर तीन पर खेलें तो अच्छा होगा, क्योंकि तब डेवाल्ड ब्रेविस नंबर चार पर आएंगे, शिवम दुबे नंबर पांच पर आएंगे, और उसके बाद एमएस धोनी आएंगे, मुझे लगता है कि वह सिर्फ आखिरी दो या तीन ओवर ही खेलेंगे.
बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन का समर्थन
रैना ने बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन का समर्थन किया.उन्होंने कहा, संजू एक कीपर के तौर पर वहां रहेंगे, हमने देखा कि जब वह विश्व कप में खेले तो उन्होंने कैसा माहौल बनाया, उन्होंने वहां सभी का स्वागत किया. रैना सीएसके के लिए तीन नंबर पर ही बल्लेबाजी करते थे और टीम की बल्लेबाजी का मुख्य स्तंभ थे, उनके बाद टीम को उनके जैसे बल्लेबाज की इस क्रम पर तलाश है.
सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से किया गया ट्रेड
सैमसन को आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले सीएसके ने रवींद्र जडेजा और सैम करन की जगह राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया था. सैमसन के पास आईपीएल का लंबा अनुभव है। वह 177 आईपीएल मैचों में 30.95 की औसत से 4704 रन बना चुके हैं. इस दौरान 3 शतक और 26 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं.
टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन ने किया शानदार प्रदर्शन
संजू सैमसन का टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन रहा था और उनकी बल्लेबाजी भारत के चैंपियन बनने का मुख्य कारण रही. वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मुकाबले में नाबाद 97, सेमीफाइनल में 89, और फाइनल में 89 रन की सैमसन की पारी ने भारत को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. कुल पांच मैचों में 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.