• Home
  • News
  • Saqlain Mushtaq: Babar Azam’s calmness gives him edge over Virat Kohli

सकलैन बोले-इस मामले में विराट कोहली से आगे हैं बाबर आजम

सकलैन ने कहा कि दोनों की तुलना नहीं करनी चाहिए क्योंकि कोहली काफी लंबे अरसे से खेल रहे हैं

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 16, 2020, 10:39 AM IST

Published On Jun 16, 2020, 10:39 AM IST

Last UpdatedJun 16, 2020, 10:39 AM IST

Virat Kohli @twitter

पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अपनी राष्ट्रीय टीम के कप्तान बाबर आजम को महान बताया है। सकलैन का कहना है कि आजम का शांत स्वाभाव उन्हें कोहली से आगे रखता है। पिछल कुछ समय से कोहली और आजम की तुलना लगातार की जा रही है। दोनों बल्लेबाज अपनी-अपनी टीमों के लिए लगातार रन बना रहे हैं।

टेस्ट में वापसी को तैयार पाकिस्तानी पेसर वहाब रियाज, बोर्ड ने किया संपर्क

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सकलैन ने कहा कि दोनों की तुलना नहीं करनी चाहिए क्योंकि कोहली काफी लंबे अरसे से खेल रहे हैं। दिग्गज पाकिस्तानी स्पिनर ने क्रिकेट पाकिस्तान से कहा, ‘दोनों महान खिलाड़ी हैं। दोनों के पास शानदार तकनीक है, और मानसिक रूप से भी काफी मजबूत हैं। इन दोनों में रन करने की भूख और जुनून है।’

‘कोहली ज्यादा आक्रामक हैं’

बकौल सकलैन, ‘कोहली ज्यादा आक्रामक हैं और बाबर विनम्र हैं। खेल विज्ञान जो हमें सिखाता है, उसे अगर हम देखें तो बाबर का शांत स्वाभाव उन्हें कोहली से आगे रखता है।’

यदि टी20 वर्ल्ड कप स्थगित भी हुआ तो मैं अगले साल का इंतजार करूंगा : मोहम्मद हफीज

उन्होंने कहा, ‘लेकिन आजम और कोहली की तुलना करना गलत है क्योंकि कोहली काफी लंबे अरसे से पूरे विश्व में खेल रहे हैं।’ हाल में पाक के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा था कि बाबर का लक्ष्य कोहली, स्टीव स्मिथ और केन विलियम्सन के क्लब में शामिल होना है।

 

Editor's Pick