- क्रिकेट न्यूज़
- News
- saqlain mushtaq reaction on virat kohli and babar azam shaking hand is priceless
Asia Cup 2022: बाबर और विराट ने मिलाया हाथ, सकलैन ने कही दिल जीतने वाली बात
Asia Cup 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले बाबर आजम और विराट कोहली के हाथ मिलाने की तस्वीर सुर्खियों में है। पाकिस्तानी टीम के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने इस पर अपनी राय दी है।
Published On Aug 26, 2022, 01:08 PM IST
Last UpdatedAug 26, 2022, 01:08 PM IST
babar azam and virat kohli
दुबई: एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) मैच 28 अगस्त, रविवार को खेला जाएगा। विराट कोहली (Virat Kohli) और बाबर आजम (Babar Azam) के हाथ मिलाने की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। दोनों टीमों में कड़ी प्रतिस्पर्धा है लेकिन खिलाड़ियों के बीच इस दोस्ताना की तारीफ कई पूर्व क्रिकेटर्स ने की है।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक (Saqlain Mushtaq) ने भी इस तस्वीर पर रिऐक्शन दिया है। सकलैन का कहना है कि यह तस्वीर दुनिया को अच्छा संदेश देती है। 2015 के अपने एक ट्वीट को याद करते हुए सकलैन ने कहा कि क्रिकेट सिर्फ एक खेल ही नहीं है बल्कि यह लोगों को साथ लाने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें- Asia Cup 2022: ‘फास्ट बोलर हो तो अफर्ट लगाना पड़ेगा सर!’, अफरीदी और पंत की मजाकिया चैट हुई वायरल
सकलैन ने मीडिया के साथ बात करते हुए कहा, ‘कुछ साल पहले, जब मैं ऑल-स्टार मैच में खेलने गया, वहां दुनिया के टॉप 25 क्रिकेटर मौजूद थे और हम सब साथ खेल रहे थे। सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), शेन वॉर्न (Shane Warne) हर कोई साथ में था। उस समय मैंने एक ट्वीट किया था। अमेरिका में उस मैच को सिर्फ भारत और पाकिस्तान के फैंस देख रहे थे लेकिन दोनों तरफ के फैंस साथ में मैच का मजा ले रहे थे। उन्होंने दोनों देशों के झंडों को साथ में सिलकर एकता का प्रदर्शन किया था।’
इसे भी पढ़ें: ‘हमारी पार्टनरशिप मेरे लिए हमेशा खास रहेगी’, कोहली का धोनी के लिए इमोशनल ट्वीट
उन्होंने कहा, ‘मैंने तब ट्वीट किया था कि यह सिर्फ क्रिकेट और मनोरंजन नहीं हैं। यह लोगों को काफी कुछ समझने में मदद करता है। यह लोगों को साथ लेकर आता है। जब हम मैच खेलते हैं, तो भावनाएं काफी उफान पर होती हैं। लेकिन यह खेल लोगों को मानवता सिखाने में मदद करती है। मुझे लगता है कि बाबर और विराट की तस्वीर एक अच्छा संदेश देती है।’