add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भारत पाकिस्तान की टीम में अब बहुत बड़ा अंतर है: Saqlain Mushtaq

सकलैन मुश्ताक ने कहा कि भारत ने अंडर- 19 और भारत A टीमों में युवा खिलाड़ियों पर निवेश कर अपनी राष्ट्रीय टीम को मजबूत किया है.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - July 21, 2021 1:22 PM IST

इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ही समय में भारत ने अपनी दो-दो टीमें तैयार कर ली हैं. इन दिनों भारत की मुख्य टीम विराट कोहली (Virar Kohli) के नेतृत्व में अपने टेस्ट मिशन के लिए इंग्लैंड दौरे पर है, जबकि एक टीम शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के नेतृत्व में श्रीलंका दौरे पर है. कई पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट्स इससे प्रभावित हैं और वह बीसीसीआई (BCCI) की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

तारीफ करने वालों में ताजा नाम पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक (Saqlain Mushtaq) का है. मुश्ताक ने भारतीय टीम की तारीफ करने के साथ-साथ भारत और पाकिस्तान की मौजूदा क्रिकेट टीमों में अंतर पर भी बात की है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सकलैन मुश्ताक (Saqlain Mushtaq) ने कहा, ‘पाकिस्तान की क्रिकेट अपने घर में इंटरनेशनल क्रिकेट न होने से काफी प्रभावित हुई है वहीं दूसरी ओर भारत ने अंडर- 19 और भारत A टीमों के विदेशी दौरे बढ़ाकर सही दिशा में कदम बढ़ाया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

44 वर्षीय मुश्ताक ने आगे कहा, ‘मुझे याद है कि मैं इंग्लैंड में गर्मियों के 4 सीजन तक काम कर रहा था और एक बार ऑस्ट्रेलिया में तो मैंने हर साल यही देखा कि भारत की A टीम इन देशाों में निरंतर खेलने जा रही है.’

बता दें इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों में इंजमाम उल हक, शोएब अख्तर, रमीज राजा, राशिद लतीफ और सलमान बट्ट जैसे पूर्व खिलाड़ी भी इंटरनेशनल स्तर पर भारत की दो टीमें बनाने के निर्णय की तारीफ कर चुके हैं.

इन सभी ने यह माना है कि पाकिस्तान आज भी अपनी पहली टीम बनाने के लिए जूझ रहा है, जबकि भारत ने इंटरनेशनल स्तर पर दो-दो टीमें तैयार कर ली हैं.

मंगलवार के दिन भारत और पाकिस्तान दोनों की टीमें अपने-अपने मिशन पर थीं. एक ओर पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में तीसरे और आखिरी टी20 मैच में उतरी थी. यहां पाकिस्तान के पास यह सीरीज अपने नाम करने का मौका था लेकिन वह यह मैच और सीरीज दोनों हार गई.

वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में आमने-सामने थीं. यहां भारतीय टीम एक वक्त हार की कगार पर थी लेकिन दीपक चाहर की शानदार बैटिंग के दम पर उसने हारी बाजी में जीत अपने नाम कर ली और 3 वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है.