×

भज्जी के साथ हो रहे बर्ताव को लेकर दुखी है: सकलैन

अश्विन के उभरने का मतलब यह नहीं है कि आप हरभजन को बाहर कर दो

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 26, 2016 12:05 PM IST

सकलैन मुश्ताक © Getty Images
सकलैन मुश्ताक © Getty Images

भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को टीम इंडिया से काफी दिनों से बाहर रखे जाने से पाकिस्तानी क्रिकेटर सकलैन मुश्ताक काफी काफी दुखी हैं। भारतीय अनुभवी गेंदबाज भज्जी के साथ इस तरह के बर्ताव को लेकर वो सकलैन टीम इंडिया के प्रति अपनी नाराजगी को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले साल अन्तर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में भज्जी को एक मैच में भी खेलने का मौका नहीं दिया गया जो कि गलत था। इससे इस गेंदबाज के आत्मविश्वास में कमी आई होगी जो कि टीम इंडिया के लिए ठीक नहीं होगा। पाकिस्तानी क्रिकेटर सकलैन ने कहा, ‘‘हरभजन के साथ भारतीय क्रिकेट बोर्ड और टीम प्रबंधन का बर्ताव बहुत अच्छा नहीं है। वह विश्वस्तरीय गेंदबाज था और अब भी विश्वस्तरीय गेंदबाज है। अश्विन के उभरने का मतलब यह नहीं है कि आप हरभजन को बाहर कर दो या उसे बहुत अधिक दबाव में रख दो। ’’ ये भी पढ़ें: जानिए किन भारतीय क्रिकेटरों ने किया प्रेम विवाह

अपने समय के बेहतरीन गेंदबाज रहे 39 वर्षीय सकलैन ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में 208 और वनडे में 288 विकेट लिए है। उन्होंने कहा कि ‘आप देखो कि उसे जब (2001 में) बाहर किया गया तब से उसने तीन बार वापसी की जिसका मतलब है कि जब आपको उसकी जरूरत पड़ी तो आपने उसे टीम में लिया और जब आपकी जरूरत खत्म हो गयी आपने उसे बाहर कर दिया। इसलिए आपने उसके लिए दबाव बना दिया। आपने पहले ही उसकी पिछली उपलब्धियों को नजरअंदाज कर दिया है। ’’ ये भी पढ़ें: एशिया कप के पहले मैच में लगा रिकॉर्डों का अंबार

पूर्व पाकिस्तान ऑफ स्पिनर अश्विन की सकलैन ने जमकर तारीफ की और कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन और इंग्लैंड के मोईन अली से काफी आगे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘नाथन लियोन और मोईन अली को अभी खुद को साबित करना है लेकिन अश्विन विश्वस्तरीय गेंदबाज है और अभी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहा है।

उसका नजरिया बहुत अच्छा है और मैं उसे शुभकामनाएं देता हूं। अश्विन ने टेस्ट मैच में खुद को साबित कर दिया है जबकि दो अन्य को अभी कुछ और करने की जरूरत है। ’’

TRENDING NOW