• Home
  • News
  • Sara Tendulkar Viral Video at Lucknow Airport ahead of LSG VS GT IPL 2026 Match

सारा तेंदुलकर से पूछा गुजरात या लखनऊ किसे सपोर्ट कर रही हैं? फिर जो हुआ बार-बार देखेंगे, वायरल वीडियो

लखनऊ में रविवार को एलसीजी और जीटी का मुकाबला खेला जाना है. इकाना स्टेडियम में शाम 3.30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 11, 2026, 01:50 PM IST

Published On Apr 11, 2026, 01:50 PM IST

Last UpdatedApr 11, 2026, 01:50 PM IST

Sara Tendulkar

Sara Tendulkar

Sara Tendulkar Viral Video: आईपीएल 2026 में रविवार को लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाना है. लखनऊ में यह मुकाबला खेला जाएगा. मैच से पहले सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) भी लखनऊ पहुंची. लखनऊ एयरपोर्ट पर रिपोर्टर ने सारा तेंदुलकर से कुछ ऐसा पूछा, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) इस वीडियो में एयरपोर्ट पर अपनी भाभी सानिया के साथ चलते हुए नजर आई. इसी दौरान एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा, वह किस टीम को सपोर्ट करेंगी, लखनऊ या गुजरात. इस सवाल पर सारा चुप्पी साधे रहीं, बार-बार पूछे जाने के बावजूद भी सारा बस मुस्कुराईं, शरमा गईं और उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया. बता दें लखनऊ की टीम की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे हैं और इस टीम में अर्जुन तेंदुलकर भी शामिल हैं. वहीं गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल के हाथ में हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

LSG के लिए खेल रहे हैं अर्जुन तेंदुलकर

सारा तेंदुलकर के भाई अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा हैं. अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ की टीम ने 30 लाख में अपनी टीम में शामिल किया है. वह पिछले सीजन तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, इस साल वह पहली बार लखनऊ की टीम में शामिल हुए हैं और टीम में अपनी जगह पक्की करने में जुटे हैं.

गुजरात के सभी मुकाबले देखने पहुंच रही हैं सारा

सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) गुजरात के सभी मुकाबले देखने पहुंच रही हैं. लखनऊ के मुकाबले में खास बात यह है लखनऊ की टीम से उनके छोटे भाई अर्जुन तेंदुलकर खेल रहे हैं. आमतौर से अक्सर गॉसिप में सारा तेंदुलकर का नाम गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता है. हालांकि दोनों ने आधिकारिक तौर पर कभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. शुभमन गिल बार-बार कह चुके हैं कि वो अभी करियर पर फोकस कर रहे हैं और सिंगल हैं, वहीं सारा तेंदुलकर भी इन सवालों पर मुस्कुराकर टाल देती हैं, मगर आईपीएल 2026 में सारा तेंदुलकर की मौजूदगी रूमर्स को एक बार फिर हवा दे रही है.

Editor's Pick