• Home
  • News
  • Sarfaraz Ahmed appointed Pakistan head coach ahead of Bangladesh test series

सरफराज अहमद बने पाकिस्तान के हेड कोच, बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान

हेड कोच के रूप में सरफराज अहमद के अलावा, असद शफीक को बल्लेबाजी कोच और उमर गुल को गेंदबाजी कोच बनाया गया है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 18, 2026, 06:16 PM IST

Published On Apr 18, 2026, 06:16 PM IST

Last UpdatedApr 18, 2026, 06:16 PM IST

Sarfaraz Ahmed

Sarfaraz Ahmed

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले सरफराज अहमद को हेड कोच नियुक्त किया है. पीसीबी ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लेकर 16 सदस्यीय टीम का ऐलान भी कर दिया है.

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए पीसीबी ने खिलाड़ियों के साथ नई कोचिंग टीम की घोषण भी की है. हेड कोच के रूप में सरफराज अहमद के अलावा, असद शफीक को बल्लेबाजी कोच और उमर गुल को गेंदबाजी कोच बनाया गया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शान मसूद होंगे टीम के कप्तान, कई नए चेहरों को मौका

शान मसूद की कप्तानी बरकरार है. वह मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में एक नई टीम की अगुवाई करेंगे. अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अजान अवैस और गाजी गोरी को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. फजल और अवैस, दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, दोनों ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है. विकेटकीपर-बल्लेबाज गाजी गोरी ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था.

टीम में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, नोमान अली, साजिद खान और सलमान अली आगा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का एक मजबूत कोर शामिल है. टूर से पहले, जो खिलाड़ी मौजूदा पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा नहीं ले रहे हैं, वे तैयारी के लिए 27 अप्रैल से 1 मई तक कराची में रेड-बॉल ट्रेनिंग कैंप के लिए इकट्ठा होंगे.

08 मई से खेला जाएगा पहला टेस्ट

दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 8 से 12 मई, शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में और दूसरा मुकाबला 16 से 20 मई तक सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में 50 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें स्थान पर है. टीम का लक्ष्य आठवें स्थान पर मौजूद बांग्लादेश टीम के खिलाफ अपनी स्थिति में सुधार करना है।

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम:

शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अजान अवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, गाजी गोरी, नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी

Editor's Pick