विराट कोहली और रोहित शर्मा में कौन है नंबर-1 बल्‍लेबाज ? सरफराज अहमद नेदिया जवाब

रोहित शर्मा इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं, विराट कोहली का खराब फॉर्म चर्चा का विषय बना रहा है.

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 19, 2020, 02:17 PM IST

Published On Jun 19, 2020, 02:17 PM IST

Last UpdatedJun 19, 2020, 02:17 PM IST

Rohit Sharma Virat Kohli Twitter

Rohit Sharma with Virat Kohli @Twitter

भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली (Virat Kohli) और सीमित ओवरों के क्रिकेट में उपकप्‍तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इन दिनों अपने करियर के पीक पर हैं. दुनिया भर के खिलाड़ी विराट और रोहित में (Virat Kohli vs Rohit Sharma)  से कौन सर्वश्रेष्‍ठ है, इसपर अपनी राय दे चुके हैं. पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) ने भी इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) का मानना है कि विराट कोहली न सिर्फ रोहित शर्मा से बेहतर बल्‍लेबाज हैं बल्कि वो विश्‍व के सर्वश्रेष्‍ठ बल्‍लेबाज भी हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकट्रैकर वेबसाइट से बातचीत के दौरान सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) ने कहा, “आज के समय में इस बात पर कोई संदेह नहीं है कि विराट नंबर-1 बल्‍लेबाज हैं. जैसा की मैं पहले भी कह चुका हूं कि विकेट के पीछे रहते हुए मैंने यह महसूस किया है कि रोहित शर्मा के पास टेस्‍ट में इतने ज्‍यादा रन नहीं हैं.”

“मेरी नजर में नंबर-1 खिलाड़ी विराट कोहली ही रहेंगे. कोई भी उनकी बराबरी नहीं कर सकता है.” बता दें कि पिछले साल रोहित शर्मा का प्रदर्शन लाजवाब रहा था. विश्‍व कप 2019 के दौरान उन्‍होंने पांच शतक जड़े थे जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. 2020 की शुरुआत में न्‍यूजीलैंड दौरे पर रोहित शर्मा के टी20 सीरीज में चोटिल होने के बाद भारत टेस्‍ट और वनडे सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत पाया था.

बीते कुछ समय से विराट कोहली अपनी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं. हालांकि उनकी बल्‍लेबाजी में लगातार छह सालों से निरंतरता देखी गई है.

Editor's Pick