चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद अब सरफराज अहमद को मिलेगा बड़ा इनाम, बनेंगे टेस्ट टीम के कप्तान

अगले हफ्ते सरफराज को टेस्ट कप्तान बनाने का ऐलान कर सकती है पीसीबी

Edited By : Anoop Dev Singh |Jun 21, 2017, 08:50 PM IST

Published On Jun 21, 2017, 08:50 PM IST

Last UpdatedJun 21, 2017, 08:50 PM IST

सरफराज अहमद © AFP
सरफराज अहमद © AFP

पाकिस्तान को पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान सरफराज अहमद को जल्द ही एक बड़ा इनाम मिलने वाला है। खबर है कि सरफराज अहमद को पाकिस्तान की टेस्ट टीम की कमान भी सौंपी जा सकती है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने पीटीआई को कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान शहरयार खान और नजम सेठी भी लंदन में थे और दोनों ने सरफराज को ही टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपने का फैसला किया।

पीसीबी चेयरमैन के पाकिस्तान लौटते ही सरफराज को टेस्ट कप्तान बनाने का ऐलान हो जाएगा। सरफराज वेस्टइंडीज दौरे पर टीम के उपकप्तान थे और अब मिस्बाह के टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद उनका कप्तान बनना तय है। शहरयार खान इस हफ्ते तक पाकिस्तान पहुंच जाएंगे जिसके बाद पीसीबी गवर्निंग काउंसिल की बैठक होगी जिसमें सरफराज को टेस्ट कप्तान बनाने की आधिकारिक मुहर लगेगी। पाकिस्तान अपनी अगली टेस्ट सीरीज सितंबर-अक्टूबर में श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा जो कि यूएई में खेली जाएगी। ये भी पढ़ें-भारत को हराने के बाद पाकिस्तानी टीम पर इनामों की बारिश

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पीसीबी के उच्च अधिकारियों की मानें तो कोच मिकी आर्थर को भी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम को चैंपियन बनाने का इनाम मिलना तय है। मिकी आर्थर का करार आगे बढ़ाया जाना लगभग तय है। आर्थर का करार अगले साल अप्रैल में आगे बढ़ा दिया जाएगा। मिकी आर्थर की कोचिंग में पाकिस्तानी टीम ने गजब का खेल दिखाया। उनकी रणनीति के दम पर ही पाकिस्तानी टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को सेमीफाइनल और टीम इंडिया को फाइनल में मात दी। फाइनल में पाकिस्तान टीम ने भारत को 180 रनों के रिकॉर्ड अंतर से हराया था।

Editor's Pick