सरफराज खान के भाई मुशीर खान की एक और धमाकेदार पारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा शतक

Musheer Khan century: न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर सिक्स मैच में मुशीर खान ने शतक जड़ा. उन्होंने अपना शतक 109 गेंदों में पूरा किया और अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jan 30, 2024, 04:43 PM IST

Published On Jan 30, 2024, 04:43 PM IST

Last UpdatedJan 30, 2024, 04:43 PM IST

Musheer Khan

(Photo-twitter)

नई दिल्ली. सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. अंडर-19 विश्व कप में मुशीर खान लगातार अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित कर रहे हैं. मंगलवार को अंडर-19 विश्व कप में मुशीर खान ने एक और शतक (Musheer Khan century) जड़ा. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली. इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ भी उन्होंने शतक जड़ा था. अंडर-19 विश्व कप में यह उनका दूसरा शतक है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर सिक्स मैच में मुशीर खान ने शतक (Musheer Khan century) जड़ा. उन्होंने अपना शतक 109 गेंदों में पूरा किया और अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया. उन्होंने 126 गेंदों में 131 रन की पारी खेली. 131 रन की पारी में 13 चौके और तीन छक्के शामिल है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 296 रन का लक्ष्य

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 295 रन बनाए. मुशीर खान के 131 रन के अलावा आदर्श सिंह ने 52 रन और कप्तान उदय सहारन ने 34 रन की पारी खेली.

मुशीर ने आयरलैंड के खिलाफ जड़ा था शतक

मुशीर खान ने आयरलैंड के खिलाफ मैच में 106 गेंद में 118 रन की पारी खेली थी, इसके अलावा यूएसए के खिलाफ मैच में उन्होंने 73 रन की पारी खेली थी. मुशीर खान अंडर 19 विश्व कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.

बता दें कि मुशीर खान के बड़े भाई सरफराज खान को एक दिन पहले ही भारतीय टीम में शामिल किया गया है. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद भी सरफराज खान को टीम इंडिया में शामिल होने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा.

सरफराज की कॉर्बन कॉपी हैं मुशीर

18 साल के मुशीर खान अपने भाई सरफराज की कॉर्बन कॉपी हैं, दोनों भाई की बल्लेबाजी का स्टाइल लगभग एक जैसा है. सरफराज खान की तरह मुशीर खान ने अपनी पारी से आने वाले भविष्य के लिए अच्छे संकेत दिए हैं.

Editor's Pick