नहीं रुक रहे हैं सरफराज, अब रणजी ट्रॉफी में जड़ा तूफानी दोहरा शतक, हासिल की यह उपलब्धि
नहीं रुक रहे हैं सरफराज, अब रणजी ट्रॉफी में जड़ा तूफानी दोहरा शतक, हासिल की यह उपलब्धि
सरफराज खान ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच में मुंबई के लिए 206 गेंदों पर शानदार दोहरा शतक लगाया.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - January 23, 2026 3:30 PM IST
Sarfaraz Khan
Sarfaraz khan double century: भारत के बल्लेबाज सरफराज खान का शानदार फॉर्म जारी है. सरफराज खान ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच में मुंबई के लिए 206 गेंदों पर शानदार दोहरा शतक लगाया. यह उनका पांचवां फर्स्ट-क्लास दोहरा शतक है.
सरफराज ने 219 गेंदों पर 227 रन बनाकर आउट हुए, उनकी पारी में 19 चौके और नौ छक्के शामिल थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 103.65 था, जिसमें भारत के तेज गेंदबाज और हैदराबाद के कप्तान मोहम्मद सिराज के खिलाफ सिर्फ 39 गेंदों में 45 रन बनाए.
Add Cricket Country as a Preferred Source
फर्स्ट-क्लास में पूरे किए 5000 रन
सरफराज खान ने कप्तान सिद्धेश लाड (104) के साथ चौथे विकेट के लिए 249 रनों की साझेदारी भी की, जिससे मुंबई 82-3 के स्कोर से उबरकर 500 के पार पहुंच गई. उनकी इस पारी ने मैच को पूरी तरह से मुंबई के पक्ष में कर दिया है, और सरफराज ने 5,000 फर्स्ट-क्लास रन भी पूरे कर लिए हैं.
विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के टॉप स्कोरर रहे सरफराज
सरफराज ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ रिकॉर्ड 15 गेंदों में अर्धशतक बनाया था, जो लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भी भारतीय पुरुष बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज है, उन्होंने अभिजीत काले और अतीत शेठ के 16 गेंदों में अर्धशतक बनाने के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा.सरफराज आखिरकार 50 ओवर के टूर्नामेंट में मुंबई के टॉप स्कोरर रहे, उन्होंने 190.56 के स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए.
सरफराज ने आखिरी बार नवंबर 2024 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत के लिए खेला था, लेकिन घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन से राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए अपना दावा मजबूत कर रहे हैं.
SMAT में 203.80 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन
वह इस सीजन में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, उन्होंने सात मैचों में 65.80 की औसत और 203.80 के स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए. सरफराज को पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 75 लाख रुपये की बेस प्राइस पर IPL 2026 का कॉन्ट्रैक्ट भी दिया है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.