×

09 चौके, 03 छक्के, 256 की स्ट्राइक रेट... IPL Auction से पहले सरफराज खान ने मचाई तबाही

सरफराज ने भी सिर्फ 16 गेंद में अर्धशतक के साथ आईपीएल नीलामी के लिए अपना दावा मजबूत किया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 14, 2025 5:48 PM IST

Sarfaraz Khan powerful fifty: आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन का आयोजन अब से दो दिन बाद यानि 16 दिसंबर को होना है. आईपीएल ऑक्शन से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान ने धमाकेदार पारी खेली है. हरियाणा के खिला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच में उन्होंने चौके और छक्के की बरसात कर दी. उन्होंने इस मैच में 256 की स्ट्राइक रेट से अर्धशतक लगाया.

सरफराज खान ने हरियाणा के खिलाफ मैच में 24 गेंद में 64 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के लगाए. सरफराज की पारी के अलावा यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ा, जिससे मुंबई की टीम ने हरियाणा के खिलाफ जीत दर्ज की.

सरफराज का बेस प्राइस 75 लाख

आईपीएल ऑक्शन में सरफराज खान का बेस प्राइस 75 लाख रुपए हैं. उन्हें मंगलवार को होने वाले ऑक्‍शन में बल्लेबाजों के पहले सेट में शामिल किया गया है. इससे पहले वह आरसीबी पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके हैं.

टीम इंडिया में बार बार अनदेखी… अब 48 बॉल में यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक, शुभमन गिल के लिए खतरे की घंटी

आईपीएल में कैसा है सरफराज का रिकॉर्ड ?

उन्होंने आईपीएल के 50 मैच खेले हैं. 50 मैच की 37 इनिंग में उन्होंने एक अर्धशतक के साथ 585 रन बनाए हैं. सरफराज का आईपीएल रिकॉर्ड हालांकि बेहतर नहीं है, मगर उन्होंने हाल में ही जिस तरह से प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए फ्रेंचाइजी टीमें उनमें इंटरेस्ट दिखा सकती है.

TRENDING NOW

मुंबई ने हरियाणा को चार विकेट से हराया

हरियाणा के कप्तान अंकित कुमार (42 गेंद में 89 रन) और प्रतिभावान ऑलराउंडर निशांत सिंधू (38 गेंद में 63 रन) ने सिर्फ 8.1 ओवर में 110 रन जोड़कर टीम को 20 ओवर में तीन विकेट पर 234 रन तक पहुंचाया. यशस्वी जायसवाल (50 गेंद में 101 रन) और सरफराज खान (24 गेंद में 64 रन) की पारियों से मुंबई ने हरियाणा के 235 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.3 ओवर में छह विकेट पर 238 रन बनाकर जीत दर्ज की.