VIDEO: सरफराज खान के बल्ले से फिर निकला धमाकेदार शतक, कुछ ऐसा था सेलिब्रेशन

सरफराज ने 220 गेंदों पर 19 चौके और एक छक्के की बदौलत 162 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 04, 2023, 03:36 PM IST

Published On Jan 04, 2023, 03:36 PM IST

Last UpdatedJan 04, 2023, 03:36 PM IST

TWITTER

रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान बल्ले से लगातार रनों का अंबार लगा रहे हैं। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने और शानदार शतक जड़ दिया है। उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ ग्रुप-बी के एक मुकाबले में ये सैकड़ा जमाया।

सरफराज ने 220 गेंदों पर 19 चौके और एक छक्के की बदौलत 162 रनों की धमाकेदार पारी खेली। शतक पूरा करने के बाद उनका सेलिब्रेशन भी कमाल का था। उन्होंने जैसे ही अपना शतक पूरा किया तो वह दौड़कर पवेलियन में बैठे साथी खिलाड़ियों की ओर गए और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उनका जोश और खुशी देखने लायक थी। रणजी ट्रॉफी 2022-23 में उनके बल्ले से निकला ये पहला शतक है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

 

सरफराज रणजी ट्रॉफी में अब तक 50 पारियों में 12 शतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं। इसमें एक तिहरा शतक और 2 दोहरे शतक शामिल हैं। नाबाद 301 रन उनका सर्वश्रेष्ठ फर्स्ट क्लास स्कोर है। रणजी के पिछले सीजन में सरफराजर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 6 मैचों की 9 पारियों में 122 की औसत से 982 रन बनाए थे जिसमें 4 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे। इस शानदार प्रदर्शन के बाद फैंस को उम्मीद थी कि जल्द ही सरफराज को टीम इंडिया से बुलावा आ सकता है लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

तमिलनाडु के खिलाफ इस मुकाबले की बात की जाए तो मुंबई ने चायकाल तक 9 विकेट खोकर 475 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। मोहित अवस्थी 68 और सिद्धार्थ राउत 30 रन बनाकर नाबाद हैं। तमिलनाडु के पहली पारी में 144 रन पर ढेर होने के बाद मुंबई ने 331 रनों की विशाल बढ़त अपने नाम कर ली है।

 

Editor's Pick