Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 31, 2025 1:01 PM IST

सरफराज खान ने घरेलू क्रिकेट में एक बार फिर अपना दबदबा दिखाया है. बुधवार को मुंबई के इस बल्लेबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी-2025-26 के ग्रुप सी के मुकाबले में धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने बुधवार को जयपुर में खेले जा रहे मैच में सिर्फ 56 गेंद पर ही शतक लगा दिया. अपने तीसरे लिस्ट-ए शतक में उन्होंने आठ छक्के और सात चौके लगाए. इससे पहले उन्होंने अपनी पिछले मैच में भी हाफ सेंचुरी लगाई थी.
सरफराज इस मैच में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे. वह क्रीज पर यशस्वी जायसवाल (46) का विकेट गिरने के बाद पहुंचे. इसके बाद उन्होंने अपने भाई मुशीर खान के साथ 93 रन की पार्टनरशिप की. उनके भाई मुशीर खान ने 66 गेंद पर 60 रन बनाए.
सरफराज ने पारी के 36वें ओवर में अपना शतक पूरा किया. वह आखिर 75 गेंद पर 156 रन बनाकर आउट हुए. दर्शन मिसल ने उनका विकेट लिया. अपनी पारी में सरफराज ने 9 चौके और 14 छक्के लगाए. इस मैच से पहले 28 साल के सरफराज ने 50 ओवर के 40 मैच खेले थे. और इसमें 29 पारियों में 36.42 के औसत से 692 रन बनाए थे.
सरफराज खान को आईपीएल ऑक्शन 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने खरीदा है. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को चेन्नई ने 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा है. और जिस तरह से सरफराज खेल रहे हैं इससे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बहुत खुश होगी.
सरफराज ने भारत के लिए छह टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 371 रन बनाए हैं. 11 पारियों बाद उनका बल्लेबाजी औसत 37.10 का था. हालांकि फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में सरफराज ने 60 मैचों में 90 पारियां खेलते हुए 4863 रन बनाए हैं. उनका औसत यहां पर 63.15 का है. जहां वह 16 शतक और इतने ही अर्धशतक लगा चुके हैं.
सरफराज की पारी की मदद से मुंबई ने 50 ओवरों में 8 विकेट पर 444 रन का स्कोर बनाया. मुंबई के लिए विकेटकीपर हार्दिक तामोरे ने 28 गेंद पर 53 रन की पारी खेली. उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए. कप्तान शार्दुल ठाकुर ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 8 गेंद पर 27 रन बनाए. उनकी पारी में दो चौके और तीन छक्के शामिल थे. गोवा के लिए अर्जुन तेंदुलकर ने 8 ओवरों में 78 रन दिए और वह कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए. मुंबई का स्कोर 30 ओवर में 194 रन था. लेकिन इसके बाद उन्होंने फुल एक्सलेटर किया. और आखिरी 20 ओवरों में 250 रन जोड़ लिए. गोवा के गेंदबाज मुंबई के इस हमले के सामने असहाय नजर आए.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
