- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sarfaraz Khan Smashed 17 balls Half century in mumbai T20 league
17 बॉल में अर्धशतक, 295. 24 का स्ट्राइक रेट, टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज ने मचाई तबाही
सरफराज खान ने 21 गेंदो का सामना किया और 62 रन बनाए. सरफराज खान की इस पारी में आठ चौके और चार छक्के शामिल थे. हालांकि उनकी इस पारी के बावजूद उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा.
Published On Jun 06, 2026, 12:23 PM IST
Last UpdatedJun 06, 2026, 12:23 PM IST
Sarfaraz Khan
भारतीय टीम से बाहर चल रहे सरफराज खान ने मुंबई टी-20 लीग में तूफानी बल्लेबाज से कोहराम मचा दिया है. सरफराज खान ने शुक्रवार को आकाश टाइगर्स के लिए खेलते हुए सिर्फ 17 बॉल में अर्धशतक लगाया. उन्होंने 295.24 की तूफानी स्ट्राइक रेट से रन बनाए.
सरफराज खान ने 21 गेंदो का सामना किया और 62 रन बनाए. सरफराज खान की इस पारी में आठ चौके और चार छक्के शामिल थे. हालांकि उनकी इस पारी के बावजूद आकाश टाइगर्स को हार का सामना करना पड़ा.
सरफराज ने जड़ा लीग का संयुक्त रुप से सबसे तेज अर्धशतक
नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 194 रन बनाए. 195 रन के टारगेट का पीछा करते हुए आकाश टाइगर्स ने सरफराज खान की पारी से धमाकेदार शुरुआत की. सरफराज ने 17 बॉल में अर्धशतक लगाया जो इस लीग का संयुक्त रुप से सबसे तेज अर्धशतक है. सरफराज इस मैच में ओपनिंग करने उतरे थे. सरफराज खान पावरप्ले में ही आउट हो गए, इसके बाद आकाश टाइगर्स को जीत के लिए 14 ओवर में 118 रन बनाए थे, मगर टीम को कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. आकाश टाइगर्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 172 रन ही बना सकी और टीम ने यह मुकाबला 22 रन से गंवा दिया.
15 साल बाद हुआ ऐसा… अश्विन-जडेजा के बिना घरेलू टेस्ट खेलने उतरी टीम इंडिया
नवंबर 2024 में खेला था भारत के लिए आखिरी मैच
सरफराज खान लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने नवंबर 2024 में भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेला था. सरफराज खान आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा थे. वह भारत के लिए छह टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक के साथ उन्होंने 371 रन बनाए हैं.
पिता ने कर्ज लेकर बनाया क्रिकेटर, कौन हैं अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले मानव सुतार
आईपीएल 2026 से पहले जड़ा था दोहरा शतक
सरफराज खान ने आईपीएल 2026 से रणजी ट्रॉफी मैच में दोहरा शतक लगाया था. उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ मैच में उन्होंने 227 रन की पारी खेली थी.