×

08 चौके, 07 छक्के... सरफराज खान ने IPL Auction से पहले मचाई तबाही, जड़ा तूफानी शतक

सरफराज खान ने 47 बॉल में 100 रन की नाबाद पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 08 चौके और सात छक्के लगाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 2, 2025 6:26 PM IST

Sarfaraz Khan Century: भारतीय टेस्ट टीम में अनदेखी का शिकार हुए सरफराज खान ने अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाकेदार शतक जड़ा है. आईपीएल के मिनी ऑक्शन से पहले सरफराज खान ने असम के खिलाफ मैच में सिर्फ 47 बॉल में शतक लगाया. आईपीएल के मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को होना है.

सरफराज खान की इस पारी से मुंबई की टीम ने असम के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट पर 220 रन बनाए.

सरफराज खान का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस सीजन यह पहला शतक है. सरफराज ने 47 बॉल में 100 रन की नाबाद पारी में 08 चौके और सात छक्के लगाए.

आईपीएल में आखिरी बार 2023 में खेलते नजर आए थे सरफराज

सरफराज खान आईपीएल में आखिरी बार साल 2023 में दिल्ली के लिए खेलते नजर आए थे. उन्होंने आईपीएल में आरसीबी, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया है. आईपीएल के 50 मैच में उनके नाम 585 रन है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाकेदार पारी के बाद आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीमों की नजरें ऑक्शन में उन पर हो सकती है.

TRENDING NOW

मुंबई ने असम को 98 रन से हराया

मुंबई की टीम ने असम के खिलाफ मुकाबले में 98 रन से जीत हासिल की. मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 220 रन बनाए. सरफराज खान के अलावा अजिंक्य रहाणे ने 32 बॉल में 42 रन (छह चौके) की पारी खेली. आयुष म्हात्रे ने 15 बॉल में 21 रन और सूर्य कुमार यादव ने 12 बॉल में 20 रन की पारी खेली. साइराज पाटिल ने नौ गेंद में नाबाद 25 रन बनाए. असम की टीम इस लक्ष्य के जवाब में 19.1 ओवर में 122 रन पर ढेर हो गई. शार्दुल ठाकुर ने गेंदबाजी में कमाल किया और तीन ओवर में 23 रन देकर पांच विकेट चटकाए.