ऑली पोप के विकेट के लिए ध्रुव जुरेल से भिड़ गए सरफराज, बताया किसने बोला था- आगे बढ़ेगा

सरफराज खान और ध्रुव जुरेल का इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान राजकोट टेस्ट में डेब्यू हुआ. दोनों ही खिलाड़ियों के लिए ये सीरीज शानदार रही.

Edited By : Vanson Soral |Mar 16, 2024, 02:57 PM IST

Published On Mar 16, 2024, 02:57 PM IST

Last UpdatedMar 16, 2024, 02:57 PM IST

Ollie Pope

PIC- BCCI

इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में सम्पन्न हुई 5 मैचों की सीरीज भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कई मायनों में खास रही. टीम इंडिया ने न केवल सीरीज 4-1 से अपने नाम की बल्कि कई युवा खिलाड़ियों को डेब्यू करने का भी मौका मिला जिसमें ध्रुव जुरेल और सरफराज खान ने खासा प्रभावित किया. दोनों खिलाड़ियों ने बल्ले से ही नहीं बल्कि फील्डिंग में भी कमाल किया और गेंदबाजों को विकेट निकालने में जमकर मदद की. इसकी बानगी सीरीज के 5वें टेस्ट मैच में तब देखने को मिली सरफराज खान ने गेंदबाज कुलदीप यादव को पहले ही बता दिया कि इंग्लिश बल्लेबाज ओली पोप आगे बढ़ेगा. इस बात का फायदा उठाते हुए कुलदीप ने पोप को स्टंप करवा दिया. इस घटना को लेकर अब सरफराज और ध्रुव जुरेल ने बड़ा खुलासा किया है.

जुरेल और सरफराज मंच पर भिड़े

दरअसल, इंडिया टुडे कॉन्कलेव में सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को बतौर गेस्ट आमंत्रित किया गया था. एंकर ने मंच पर बैठे दोनों खिलाड़ियों से ओली पोप के विकेट को लेकर सवाल किया. इस दौरान ध्रुव और सरफराज के बीच ओली पोप के विकेट का श्रेय लेने की होड़ मच गई. एंकर ने पूछा कि किसने गेंद फेंके जाने से पहले बोला था कि पोप आगे बढ़ेगा. इस पर जुरेल और सरफराज के बीच मजेदार नोकझोक देखने को मिली. इस घटना का अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

https://publish.twitter.com/?url=https://twitter.com/JioCinema/status/1765625271946764566#

सरफराज ने खोला राज

एंकर के सवाल के जवाब में सरफराज खान ने कहा कि, “अरे नहीं वो मेरी आवाज है. बढ़ेगा आगे… बढ़ेगा आगे..मैं वहां लेग स्लिप पर खड़ा था. मैंने ही ये कहा था. उस समय मैं लेग स्लिप में खड़ा था. तब मैंने यह कहा था. मझे पता था कि लंच से पहले तीन बॉल बची है और वह बचने के लिए एक रन लेगा ताकि वह दूसरी ओर पहुंच जाए. मैं जानता था कि कुलदीप भाई के पास अच्छी गुगली है, इसलिए मैंने गेंद फेंके जाने से पहले कुलदीप भाई को कहा था कि ये बढ़ेगा आगे.. आगे बढ़ेगा.

गौरतलब है कि जिस गेंद पर पोप स्टंप पवेलियन लौटे, उस गेंद के फेंके जाने से पहले ही सरफराज ने कुलदीप से कह दिया था कि ये आगे बढ़ेगा. सरफराज की ये बात सही साबित हुई और कुलदीप ने पोप को जुरेल के हाथों स्टंप आउट करवा दिया.

Editor's Pick