- क्रिकेट न्यूज़
- News
- sarfaraz nawaz said Indian team on path of self destruction
'टीम इंडिया बर्बादी की राह पर', वर्ल्ड कप से पहले पूर्व पाक क्रिकेटर का बयान
सरफराज ने कहा कि भारत पर अपनी धरती पर वर्ल्ड कप खेलने और पिछले 10 वर्षों से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीतने का दबाव भी रहेगा.
Published On Aug 11, 2023, 08:27 PM IST
Last UpdatedAug 11, 2023, 08:27 PM IST
Babar Aza, Rohit Sharma (Source: Twitter)
लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज का मानना है कि भारत की तुलना में पाकिस्तान की टीम अधिक स्थिर नजर आती है क्योंकि भारतीय टीम एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप से पहले उचित संयोजन तैयार नहीं कर पाई है. भारत 31 अगस्त से एशिया कप में भाग लेगा लेकिन अभी तक उसका मध्य क्रम तय नहीं है.
सरफराज ने शुक्रवार को लाहौर में पत्रकारों से कहा, ‘‘पाकिस्तान की टीम भारत की तुलना में एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए अधिक व्यवस्थित और स्थिर नजर आती है. भारतीय टीम इन प्रमुख प्रतियोगिताओं से पहले अभी तक अपना अंतिम संयोजन तैयार नहीं कर पाई है.’’
टीम इंडिया बर्बादी की राह पर
उन्होंने कहा, ‘‘कप्तान बदले जा रहे हैं, कई नए खिलाड़ियों को आजमाया जा रहा है और ऐसे में भारतीय टीम उचित संयोजन तैयार नहीं कर पाई है. मेरा मानना है कि भारतीय टीम को तैयार करने के बजाए बर्बाद किया जा रहा है.’’
सरफराज ने इसके साथ ही कहा कि भारत पर अपनी धरती पर वर्ल्ड कप खेलने और पिछले 10 वर्षों से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीतने का दबाव भी रहेगा. उन्होंने कहा,‘‘ जब आप स्वदेश में खेल रहे होते हैं तो निश्चित तौर पर आप से काफी उम्मीद की जाती है जिससे कि दबाव बनता है. भारत के लिए अच्छी बात यह है कि उनके पास कुछ अच्छे सीनियर खिलाड़ी हैं.’’