नस्लीय टिप्पणी मामले में सरफराज अहमद पर चार मैचों का बैन

आईसीसी ने पाकिस्तानी कप्तान को नस्लवाद विरोधी कोड को तोड़ने का दोषी पाया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 27, 2019, 01:57 PM IST

Published On Jan 27, 2019, 01:57 PM IST

Last UpdatedJan 27, 2019, 01:57 PM IST

SarfrazAhmed © AFP

आईसीसी ने पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद को नस्लवाद विरोधी कोड तोड़ने का दोषी मानते हुए उन पर चार  मैचों का बैन लगाया है। सरफराज अहमद ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन वनडे के दौरान एंडेल फेहलुकवायो के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की थी।

ये भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिंक वनडे नहीं खेल रहे हैं सरफराज अहमद

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सरफराज अहमद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के आखिरी दोनों मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे। साथ ही प्रोटियाज टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैच भी नहीं खेलेंगे।

ये भी पढ़ें:ट्विटर पर पछतावा दिखाने के बाद एंडिल फेहलुकवाओ से माफी मांगने पहुंचे सरफराज अहमद

आईसीसी के जातिवाद विरोधी संहिता के अनुच्छेद 7.3 के अनुसार, सरफराज को सीधे तौर पर अपने अपराध के लिए प्रासंगिक मुद्दों की समझ और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक शिक्षा कार्यक्रम से गुजरना होगा। आईसीसी पीसीबी के साथ मिलकर ये तय करेगा कि ये कार्यक्रम कब और कैसे होना चाहिए।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा, “आईसीसी की इस तरह के व्यवहार के लिए जीरो-टॉलरेंस नीति अपनाती है। सरफराज ने तुरंत जुर्म कबूल कर लिया और अपने किए पर पछतावा था और सार्वजनिक माफी जारी कर दी, इसलिए सजा का निर्धारण करते समय इन बातों को ध्यान में रखा गया।”

Editor's Pick