T20 :पाक कप्‍तान सरफराज अहमद ने जीत का सेहरा गेंदबाजों के सिर बांधा

तीन मैचों की टी-20 सीरीज में पाकिस्‍तान ने 1-0 की बढ़त बना ली है।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 01, 2018, 03:54 PM IST

Published On Nov 01, 2018, 03:54 PM IST

Last UpdatedNov 01, 2018, 03:54 PM IST

Sarfraz-Ahmed (File Photo) © Getty Images

पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के कप्‍तान सरफराज अहमद ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टी-20 मैच में रोमांचक जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया है।

पाकिस्तान ने बुधवार को खेले गए 3 मैचों की सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 6 विकेट पर 146 रन ही बना सकी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हाल में ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप करने वाली पाकिस्तानी टीम ने न्यूजीलैंड के साथ टी20 सीरीज की शुरुआत जीत से की है। पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 10 रन के स्कोर पर टीम को दो विकेट गिर गए।

बाबर आजम 7 रन जबकि साहेबजादा फरहान महज 1 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। मोहम्मद हफीज ने अपने अनुभव का परिचय देते हुए आसिफ अली के साथ मिलकर 67 रन की साझेदारी निभाई और टीम का स्कोर 77 रन तक पहुंचाया।

हफीज ने 36 गेंद पर 5 चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन की अहम पारी खेली। कप्तान सरफराज अहमद ने 26 गेंद पर 34 रन बनाए और टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

जीत के बाद सरफराज ने कहा, ‘ जीत का श्रेय गेंदबाजों को जाता है। हालात बहुत मुश्किल थे। हमारी बैटिंग धाराशायी हो गई। लेकिन हम जानते थे कि यदि हम 150 रन तक पहुंच जाएंगे तो हमारे गेंदबाज इसका बचाव कर सकते हैं। हफीज अच्‍छे फॉर्म में हैं। न्‍यूजीलैंड एक मजबूत टीम है। उन्‍होंने पावरप्‍ले के अंदर ही 50 रन बना लिए थे।’

आखिरी ओवर में न्‍यूजीलैंड को जीत के लिए 17 रन की जरूरत थी। पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ओवर में सिर्फ 14 रन दिए और मैच दो रन से पाकिस्तान से नाम हो गया। रॉस टेलर ने नाबाद 42 रन की पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। पाकिस्तान की तरफ से हसन अली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए।

Editor's Pick