'विश्‍व कप में खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो'

पाकिस्‍तान के पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज ने कहा है कि मुझे यह देखकर हैरत हो रही है कि कैसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और इसके चहेते टीम के प्रदर्शन पर संतुष्टि का इजहार कर रहे हैं

Edited By : Press Trust of India |Jul 17, 2019, 07:43 PM IST

Published On Jul 17, 2019, 07:43 PM IST

Last UpdatedJul 17, 2019, 07:43 PM IST

Pakistan Cricket Team @afp

पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री व पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के संरक्षक इमरान खान से उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है जो क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तानी टीम के खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार हैं।

पढ़ें: विश्‍व चैंपियन इंग्‍लैंड ने तोड़ डाले अपने ही ये 10 रिकॉर्ड

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सरफराज ने कहा है कि ऐसे लोगों को उनके पदों से हटाया जाना चाहिए। ‘द नेशन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सरफराज ने एक बयान में कहा, ‘जिन लोगों में आत्मसम्मान होता और जो जिम्मेदारी समझते हैं, वे खुद ही पद से हट जाते हैं। लेकिन, पाकिस्तान में ऐसा नहीं होता। मैं टीम के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद चयन समिति, टीम प्रबंधन और सीओओ सुभान अहमद के इस्तीफों की उम्मीद कर रहा था लेकिन कोई जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं है।’

रिवर्स स्विंग को शुरू करने वाले पूर्व गेंदबाज ने कहा, ‘मुझे यह देखकर हैरत हो रही है कि कैसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और इसके चहेते टीम के प्रदर्शन पर संतुष्टि का इजहार कर रहे हैं। यह पूरी तरह से निराश करने वाला और औसत दर्जे से भी कम था। पाकिस्तान की टीम दूसरों के रहम पर क्यों थी? सेमीफाइनल में नहीं जाने के लिए भारत, न्यूजीलैंड व अन्य को क्यों दोष दें? अपनी गलती मानने के बजाए दूसरों पर उंगली उठाना आसान है।’

पढ़ें: COA के कोच नियुक्त में जल्दबाजी पर बीसीसीआई अधिकारियों ने उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में लोग अभी भी पीसीबी और इमरान खान से उम्मीद लगाए हुए हैं। प्रधानमंत्री को चयन समिति, प्रशिक्षकों और अन्य असफल लोगों को घर भेज देना चाहिए।

नवाज ने सरफराज अहमद को पाकिस्तान क्रिकेट का कप्तान बनाए रखने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पीसीबी ने कभी उपकप्तान को तैयार करने के बारे में सोचा ही नहीं। ऐसे में सरफराज को हटाने से दिक्कतें बढ़ेंगी। अब यह सरफराज पर है कि वह टीम को अगले उच्च स्तर तक ले जाएं।

Editor's Pick