×

IPL में KKR से खेलेगा सांसद का बेटा, गंभीर के साथ कर चुका है ओपनिंग, बिहार से है कनेक्शन

सार्थक रंजन ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के 9 मैचों में 146.73 के स्ट्राइक रेट से 449 रन बटोरे. इसमें 21 छक्के और 44 चौके शामिल थे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 19, 2025 10:24 AM IST

Sarthak Ranjan IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन पर भी बोली लगाई गई. सार्थक रंजन को केकेआर ने 30 लाख के बेस प्राइस में खरीदा. सार्थक रंजन ने 2017 में दिल्ली के लिए डेब्यू किया था और वह गौतम गंभीर के साथ ओपनिंग भी कर चुके हैं.

सार्थक रंजन ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था. नॉर्थ दिल्ली की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 09 मैचों में 146.73 के स्ट्राइक रेट से 449 रन बटोरे. इसमें 21 छक्के और 44 चौके शामिल थे. उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक लगाए थे. वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे थे.

गंभीर के साथ की थी ओपनिंग

सार्थक रंजन ने 2017 में डेब्यू किया था और विजय हजारे ट्रॉफी में गौतम गंभीर के साथ ओपनिंग की भी थी. वह दिल्ली के लिए दो फर्स्ट क्लास मैच, चार लिस्ट ए मैच और पांच टी-20 मैच खेले हैं. उन्होंने फर्स्ट क्लास में 28, लिस्ट ए में 105 और टी20 में 66 रन बनाए हैं.

बिहार के पूर्णिया से सांसद हैं पप्पू यादव

सार्थक रंजन के पिता पप्पू यादव बिहार के पूर्णिया सीट से सांसद है. वह साल 2024 में निर्दलीय पूर्णिया सीट से निर्वाचित हुए थे. सार्थक रंजन शुरुआत से ही दिल्ली के लिए क्रिकेट खेले.

TRENDING NOW

कोलकाता नाइट राइडर्स का फुल स्क्वाड:

रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, माथिशा पथीराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम शेफर्ट, आकाश दीप, राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, रचिन रविंद्र.