• Home
  • News
  • Sasural mein khoob khoob run banao; Virender Sehwag wishes Shikhar Dhawan on his 35th birthday

सहवाग ने धवन को क्यों कहा कि ससुराल में खूब-खूब रन बनाओ, जानिए पूरी डिटेल

टीम साथियों के बीच 'गब्बर' के नाम से फेमस धवन इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहे हैं।

Edited By : Kamlesh Rai |Dec 05, 2020, 12:52 PM IST

Published On Dec 05, 2020, 12:52 PM IST

Last UpdatedDec 05, 2020, 12:52 PM IST

Shikhar Dhawan with KL Rahul, Deepak Chahar @twitter

Happy Birthday Shikhar Dhawan:भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आज यानी 05 दिसंबर 2020 को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। धवन का जन्म साल 1985 में दिल्ली में हुआ था। साल 2013 में टेस्ट में डेब्यू करने वाले धवन ने भारत की ओर से अब तक खेले 34 टेस्ट मैचों में 2315 रन बनाए हैं जिसमें 7 शतक और 5 अर्धशतक शामिल है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हुए न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन; USA की लीग से जुड़े

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

धवन को जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाई संदेश मिल रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) धवन को अपने ही अंदाज में बधाई दी है। सहवाग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट टिवटर हैंडल से धवन के हमशक्ल की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा,’ मुस्कुराते हुए इंसान शिखर धवन को सालगिरह की बहुत बहुत-मुबारकबाद. ससुराल (ऑस्ट्रेलिया) में खूब रन बनाओ बाकी मैच में भी और खुशी मनाओ. दुआ करता हूं कि आपको सेलिब्रेशन के और ज्यादा मौके मिलें, इतनी कि जांघे थपथपा के लाल हो जाएं.’

IND vs AUS: सीरीज से बाहर हुए चोटिल जडेजा; टी20 स्क्वाड का हिस्सा बने शार्दुल ठाकुर


धवन ने 139 वनडे मैचों में 5808 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 17 शतक और 30 अर्धशतक निकले हैं। 62 टी20 इंटरनेशनल मैचों में धवन के नाम 1589 रन दर्ज है। टी20 इंटरनेशनल में धवन का बेस्ट स्कोर 92 रन है।

Editor's Pick