• Home
  • News
  • saud shakeel become first Pakistani player to get timed out after falling asleep

पाकिस्तान खिलाड़ी को ड्रेसिंग रूम में सोना पड़ा महंगा, बिना उतरे ही अंपायर ने दिया आउट

पाकिस्तान के खिलाड़ी सऊद शकील को ड्रेसिंग रूम में सोना महंगा पड़ा है. शकील टाइम आउट की वजह से बिना बल्लेबाजी के लिए आए आउट हो गए.

Edited By : Saurav Kumar |Mar 06, 2025, 06:25 PM IST

Published On Mar 06, 2025, 06:25 PM IST

Last UpdatedMar 06, 2025, 06:25 PM IST

Saud Shakeel

Saud Shakeel Timed Out: भारत के खिलाफ हाल में चैंपियन्स ट्रॉफी मुकाबले में अर्धशतक जड़ने वाले पाकिस्तान के बल्लेबाज सऊद शकील को यहां प्रेजीडेंट्स कप प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट के फाइनल के दौरान अपनी बल्लेबाजी का इंतजार करते हुए कथित तौर पर सोने के कारण ‘टाइम आउट’ करार दिया गया.

शकील टाइम आउट करार दिए जाने वाले कुल सातवें और पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास के पहले बल्लेबाज हैं. यह मैच मंगलवार रात स्टेट बैंक और पीटीवी के बीच खेला गया. रमजान के कारण पूरा मैच दूधिया रोशनी में खेला गया. यह मैच शाम साढ़े सात बजे से रात ढाई बजे तक खेला जाना था. पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में पहली बार कोई मैच इस समय पर खेला गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शकील को सोना पड़ा महंगा

शकील फाइनल में स्टेट बैंक की ओर से खेल रहे थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे जब तेज गेंदबाज मुहम्मद शहजाद ने उमर अमीन और फवद आलम को लगातार गेंदों पर आउट कर दिया.

मैच के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘नए बल्लेबाज के क्रीज पर पहुंचने के लिए स्वीकृति तीन मिनट की समय सीमा के बाद सऊद क्रीज पर पहुंचे.’’ अधिकारी ने बताया कि शकील के क्रीज पर पहुंचने पर पीटीवी के कप्तान अम्माद बट ने अंपायर से उन्हें टाइम आउट देने की अपील की और इस अपील को स्वीकार कर लिया गया.

पाकिस्तान के सीमित ओवरों के खिलाड़ी इरफान खान नियाजी इसके बाद क्रीज पर उतरे और शहजाद ने उन्हें बोल्ड करके हैट्रिक पूरी की. इससे पहले किसी बल्लेबाज को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच 2023 विश्व कप मैच के दौरान टाइम आउट दिया गया था जब शाकिब अल हसन ने एंजेलो मैथ्यूज के खिलाफ सफल अपील की थी. शहजाद ने पांच विकेट चटकाने के बाद पीटीवी की ओर से शतक भी जड़ा.

Editor's Pick