- Home
- News
- Saurabh Dubey and David Payne join ipl as injury replacements kkr and srh picked them ahead of 19th season
IPL 2026: नीलामी में अनसोल्ड रहे खिलाड़ी की जागी किस्मत, SRH ने 1.5 करोड़ में टीम में किया शामिल
आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों का ऐलान किया है. तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने चोटिल आकाश दीप की जगह विदर्भ के बाएं हाथ के पेसर सौरभ दूबे को जगह दी है. वहीं काव्या मारन के मालिकाना हक वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने...
Published On Mar 24, 2026, 02:03 PM IST
Last UpdatedMar 24, 2026, 02:03 PM IST
डेविड पेन (बाएं) सनराइजर्स हैदराबाद में जैक एडवर्डस (दाएं) को किया SRH में रिप्लेस (फोटो-एक्स)
आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों का ऐलान किया है. तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने चोटिल आकाश दीप की जगह विदर्भ के बाएं हाथ के पेसर सौरभ दूबे को जगह दी है. वहीं काव्या मारन के मालिकाना हक वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के डेविड पेन को ऑस्ट्रेलियाई पेसर जैक एडवर्ड्स की जगह टीम में शामिल किया है.
पेन ने इंग्लैंड के लिए सिर्फ एक वनडे इंटरनेशनल मैच खेलाा है. लेकिन घरेलू क्रिकेट में वह 233 टी20 खेल चुके हैं. इनमें उनके नाम 304 विकेट हैं.
KKR में कौन आया रिप्लेसमेंट खिलाड़ी
आईपीएल की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘भारत के लिए 10 टेस्ट मैचों में 28 विकेट लेने वाले आकाश दीप, चोट के चलते आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो गए हैं. वह बीसीसीआई के सेंटर फॉर एक्सीलेंस में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे. ताकि उनकी चोट का सही तरीके से प्रबंधन हो सके. उनके स्थान पर सौरभ दूबे, जो बाएं हाथ के पेसर हैं, टीम का हिस्सा बनेंगे. केकेआर ने उन्हें 30 लाख रुपये में शामिल किया है.’
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज, सिर्फ 4 ने ही छुआ है दहाई का आंकड़ा
SRH में कौन है अब रिप्लेसमेंट खिलाड़ी
इसमें आगे कहा गया है, ‘पेन (Payne) इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इंजुरी रिप्लेसमेंट हैं. जिन्होंने इंग्लैंड के लिए एक वनडे इंटरनेशनल मैच खेला है. वहीं 233 टी20 मैचों में उन्होंने 304 विकेट लिए हैं. वह 1.5 करोड़ रुपये में सनराइजर्स की टीम का हिस्सा हैं.’
अनसोल्ड रहे थे डेविड पेन
दूबे को 2022 में सनराइजर्स ने ही शामिल किया था लेकिन पीठ में चोट के चलते उनका सफर ज्यादा आगे नहीं बढ़ गया. उन्होंने अभी तक कोई आईपीएल मैच नहीं खेला है और बीते साल ऑक्शन में वह अनसोल्ड रहे थे. एडवर्ड्स को सनराइजर्स ने आईपीएल 2026 की नीलामी में 3 करोड़ रुपये में खरीदा था.
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए मुंबई इंडियंस की कमान, पूर्व कप्तान के बयान से छिड़ा विवाद
कैसा रहा है पेन का रिकॉर्ड
बाएं हाथ के पेन ग्लोस्टरशर के लिए खेलते हैं. उन्होंने बिग बैश लीग, आईएलटी20 में भी टी20 क्रिकेट खेला है. वह एडिलेड स्ट्राइकर्स, पर्थ स्क्रॉचर्स, डेसर्ट वाइपर्स और वेल्श फायर के लिए लीग क्रिकेट खेल चुके हैं.
टी20 क्रिकेट में 233 मैचों में उन्होंने 304 विकेट लिए हैं. उनका औसत 21.16 का रहा है और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन देकर पांच विकेट है. वहीं आईएल 2025-26 में उन्होने 9 मैचों में 17 विकेट लिए थे. उनका औसत भी सिर्फ 17.76 का रहा था.
काव्या मारन की सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2 खुशखबरी, टीम जुड़ने को तैयार ये सुपरस्टार
बिग बैश लीग के पिछले सीजन (2025-2026) में उन्होंने पर्थ स्क्रॉचर्स के लिए 6 मैचों में 11 विकेट लिए. उनका औसत सिर्फ 13.54 का था. 115 फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 328 विकेट लिए हैं. इसमें छह बार पारी में पांच विकेट हैं.
सनराइजर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सीजन का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा. वहीं केकेआर का पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस से वानखेड़े स्टेडियम पर होगा.