add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

USA के गेंदबाज सौरभ को बाहर कोडिंग और मैदान के अंदर बल्लेबाजों को परेशान करना पसंद

अमेरिका ने डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में सुपर ओवर तक चले मैच में पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को हरा कर इस T20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर किया.

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Updated on - June 8, 2024 9:41 AM IST

नई दिल्ली। अमेरिका की पाकिस्तान पर T20 वर्ल्ड कप में जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर ने कहा कि उन्हें मैदान के बाहर ‘कोडिंग’ करने और मैदान के अंदर बल्लेबाजों को परेशान करने में आनंद आता है.

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नेत्रवलकर ने सुपर ओवर में पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया था, जिससे अमेरिका टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करने में सफल रहा. इससे क्रिकेट जगत में नेत्रवलकर अचानक ही चर्चा का विषय बन गए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हमारा ध्यान अगले मैच पर

नेत्रवलकर ने पीटीआई से कहा,‘‘यह केवल एक मैच था जिसमें हमने अच्छा प्रदर्शन किया. हमारा ध्यान अगले मैच पर होना चाहिए और सच कहूं तो अमेरिका की टीम में शामिल सभी खिलाड़ी अपनी उपलब्धियां को आत्मसात करने की कोशिश कर रहे हैं.’’

मूल रूप से मुंबई के रहने वाले और भारत की अंडर 19 टीम के सदस्य रहे नेत्रवलकर पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं तथा उन्होंने क्रिकेट और अपनी नौकरी के बीच बहुत अच्छी तरह से सामंजस्य स्थापित किया है. उन्होंने कहा,‘‘मैंने कभी दबाव महसूस नहीं किया. जब आप किसी चीज को पसंद करते हैं तब वह आपके लिए काम नहीं रह जाता है. इसलिए जब मैं मैदान पर होता हूं तो मुझे गेंदबाजी करना और बल्लेबाजों को परेशान करना पसंद है. जब मैं कोडिंग करता हूं तो मैं उसी में रम जाता हूं. इसलिए मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि मैं जबरदस्ती कोई काम कर रहा हूं.’’