- Home
- News
- Saurashtra batsman and former india under 19 captain avi barot dies after suffering cardiac arrest 5056363
29 साल की उम्र में पूर्व अंडर-19 कप्तान की दिल का दौरा पड़ने से मौत
साल 2019-20 सीजन में बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच जीतने वाले सौराष्ट्र टीम का हिस्सा थे अवि बरोट।
Published On Oct 16, 2021, 09:59 AM IST
Last UpdatedOct 16, 2021, 09:59 AM IST
सौराष्ट्र के बल्लेबाज और पूर्व अंडर -19 कप्तान अवि बरोट (Avi Barot) का 29 साल की कम उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वो 2019-20 सीज़न में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम के सदस्य थे। अपने करियर में हरियाणा और गुजरात का प्रतिनिधित्व करने वाले इस खिलाड़ी का 15 अक्टूबर को निधन हो गया।
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जारी किए आधिकारिक बयान में कहा गया, “सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में हर कोई इस उल्लेखनीय क्रिकेटर अवि बरोट के बेहद चौंकाने वाले, असामयिक और बेहद दुखद निधन पर गहरा स्तब्ध और दुखी है।”
एससीए ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, “वो हृदय गति रुकने के कारण 15 अक्टूबर 2021 की शाम को स्वर्ग के लिए रवाना हो गए।”
दाएं हाथ के बल्लेबाज बरोट ने 38 प्रथम श्रेणी मैच, 38 लिस्ट ए मैच और 20 घरेलू टी20 मैच खेले। वो एक विकेटकीपर-बल्लेबाज थे और उन्होंने प्रथम श्रेणी मैचों में 1,547 रन बनाए, लिस्ट-ए खेलों में 1030 रन और टी20 में 717 रन बनाए।
बरोट रणजी ट्रॉफी जीतने वाली सौराष्ट्र टीम का हिस्सा थे। सौराष्ट्र के लिए, उन्होंने 21 रणजी ट्रॉफी मैच, 17 लिस्ट ए मैच और 11 घरेलू टी 20 मैच खेले।
बरोट 2011 में भारत के अंडर -19 कप्तान थे और इस साल की शुरुआत में, उन्होंने गोवा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच के दौरान सिर्फ 53 गेंदों में 122 रन की शानदार पारी खेलकर सभी का ध्यान खींचा।