• Home
  • News
  • SAvAUS: Matter of being consistent with what we do; Says Quinton de Kock

हमें लगातार जीत की आदत डालनी होगी : क्विंटन डी कॉक

मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 74 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 01, 2020, 07:30 PM IST

Published On Mar 01, 2020, 07:30 PM IST

Last UpdatedMar 01, 2020, 07:30 PM IST

Quinton de Kock @twitter

दक्षिण अफ्रीका की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान क्विंटन डी कॉक का मानना है कि उनकी टीम अभी बदलाव के दौर के दौर से गुजर रही है और ऐसे वक्त में टीम को निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने पार्ल में रविवार को खेले गए 3 मैचों की सीरीज के पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 74 रन से पराजित कर दिया।

ICC Women’s T20 World Cup 2020: सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी इंग्लैंड

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच के बाद डी कॉक ने कहा, ‘आज हम जिस तरह खेले, उससे मैं खुश हूं। हेनरिक क्लासेन ने अपने करियर का पहला वनडे शतक लगाया और तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी ने शानदार गेंदबाजी की। हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं। हम बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं और ऐसे में हमें लगातार जीतने की आदत डालनी होगी। इसके बाद हमारे लिए सबकुछ पहले जैसा हो जाएगा।’

पाकिस्‍तान को हराकर साउथ अफ्रीका ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

जनवरी में फाफ डु प्लेसिस से कप्तानी हासिल करने वाले डी कॉक ने कहा कि कप्तानी उनके लिए खुशी का विषय है। डी कॉक ने कहा, ‘मैं विकेट के पीछे रहकर बेहतर कप्तानी कर सकता हूं। कीपिंग से मुझे कप्तानी में मदद मिलती है। मैदान में कहीं और खड़ा होकर मैं बेहतर कप्तानी नहीं कर सकता था। अभी भी तरोजाता महसूस कर रहा हूं।’ सीरीज का दूसरा वनडे बुधवार को खेला जाएगा।

Editor's Pick