- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Saveng 3rd t20i eoin morgan shines as england wins over south africa by 5 wickets clinch t20 series 2 1 3945628
SAvENG, 3rd T20I : कप्तान इयोन मोर्गन का तूफानी अर्धशतक, इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका से जीती सीरीज
सीरीज का पहला टी20 दक्षिण अफ्रीका ने 1 रन से जीता था जबकि दूसरा मैच इंग्लैंड ने 2 रन से अपने नाम किया था.
Published On Feb 17, 2020, 09:30 AM IST
Last UpdatedFeb 17, 2020, 09:30 AM IST
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने तीसरे और अंतिम टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली है. मेजबान दक्षिण अफ्रीका की ओर से रखे गए 223 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 5 गेंद बाकी रहते 5 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए.इंग्लैंड ने कप्तान इयोन मोर्गन की 22 गेंद में 7 छक्कों की मदद से नाबाद 57 रन की पारी के अलावा सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (57) और जोनी बेयरस्टो (64) के अर्धशतकों के दम पर आसानी से जीत दर्ज की. मोर्गन ने इस पारी के दौरान सिर्फ 21 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और इंग्लैंड के बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की.
विराट कोहली को न्यूजीलैंड में मिल गया है ‘सुंदर दोस्त’; देखें तस्वीर
बेयरस्टो और बटलर ने दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी भी की. बेयरस्टो ने 34 गेंद का सामना करते हुए 7 चौके और तीन छक्के जड़े जबकि बटलर ने 29 गेंद की पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाए.
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने हेनरिक क्लासेन (66) के तूफानी अर्धशतक से छह विकेट पर 222 रन बनाए. क्लासेन ने 33 गेंद में चार छक्कों और चार चौकों की मदद से 66 रन की पारी खेली.
टीम को टेंबा बावूमा (49) और कप्तान क्विंटन डिकॉक (35) की सलामी जोड़ी ने 7.4 ओवर में 84 रन जोड़कर शानदार शुरुआत दिलाई. ये दोनों हालांकि इसके बाद जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए.
पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के लिए उत्साहित हैं डेल स्टेन; इस्लामाबाद यूनाइटेड का बनेंगे हिस्सा
बेन स्टोक्स (35 रन पर दो विकेट) ने आठवें ओवर में डिकॉक को आउट किया जबकि लेग स्पिनर आदिल राशिद (42 रन पर एक विकेट) ने तीन गेंद बाद बावूमा को एलबीडब्ल्यू आउट किया. बावूमा ने 24 गेंद का सामना करते हुए तीन छक्के और चार चौके मारे.
बीच के ओवरों में क्लासेन ने तेजी से रन बटोरे जबकि अंतिम ओवरों में डेविड मिलर ने 20 गेंद में नाबाद 35 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया. इंग्लैंड की ओर से टॉम कर्रन ने भी 33 रन देकर दो विकेट चटकाए.