दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई इंग्लैंड टीम के अब तक 11 खिलाड़ी हुए बीमार, सेंचुरियन में मिली थी हार

4 टेस्ट मैचों की सीरीज में मेजबान दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है

Edited By : India.com Staff |Dec 30, 2019, 08:37 PM IST

Published On Dec 30, 2019, 08:37 PM IST

Last UpdatedDec 30, 2019, 08:37 PM IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है. मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में मेहमान इंग्लैंड को चौथे दिन ही 107 रन से रौंदकर 4 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: कोहली टॉप पर रहते हुए साल को कहेंगे अलविदा, रोहित को फायदा, पुजारा को नुकसान

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहले टेस्ट मैच के बाद इंग्लैंड को ओपनर डॉम सिबले के रूप में तगड़ा झटका लगा है जो बीमार खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. सिबले दौरा शुरू होने के बाद से इस महीने बीमार होने वाले इंग्लैंड के 11वें खिलाड़ी हैं.

टीम के एक प्रवक्ता के मुताबिक इस महीने दौरे के शुरु होने के बाद से 11 खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के 6 सदस्य किसी न किसी समय बीमार हुए. ऐसे में सिबले का शुक्रवार से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध हो गया है.

ऑलराउंडर क्रिस वोक्स, जैक लीच और ओली पोप पहले ही बीमार होने की वजह से बाहर हैं. उपरोक्त खिलाड़ी पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल सके थे. हालांकि इनकी सेहत में सुधार हो रहा है. कप्तान जो रूट और विकेटकीपर जोस बटलर को भी मैच के दौरान अस्वस्थ देखा गया था. रूट और बटलर के स्वास्थ्य में भी तेजी सुधार हो रहा है.

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा फेरबदल, इस विस्फोटक बल्लेबाज को किया शामिल

यह पूछने पर कि क्या खिलाड़ियों के बीमार होने की वजह से टीम को पहले टेस्ट में हार मिली है, इसपर रूट ने कहा कि हम बीमारी का बहाना नहीं बना सकते.

इंग्लैंड की टीम केपटाउन टेस्ट के लिए मंगलवार को रवाना होगी.

Editor's Pick