- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Saveng south africa beat england by 107 runs 3893323
दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन टेस्ट में इंग्लैंड को 107 रन से रौंदा
दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैं को 376 रन का लक्ष्य दिया था
Published On Dec 29, 2019, 08:53 PM IST
Last UpdatedDec 29, 2019, 08:53 PM IST
दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 107 रन से हराकर 4 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. मेहमान इंग्लैंड की टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी.
केशव महाराज ने स्टोक्स को बोल्ड कर मैच का रुख अपनी ओर मोड़ा
इंग्लैंड को जीत के लिए 376 रन की जरूरत थी लेकिन उसकी टीम चौथे दिन ही 268 रन पर आउट हो गई. यह रोमांचक मुकाबले का पलड़ा तब दक्षिण अफ्रीका की तरफ पलटा जब केशव महाराज ने बेन स्टोक्स को बोल्ड किया. इससे पहले स्टोक्स (14) और कप्तान जो रूट (48) ने दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनाने की कोशिश की थी.
रबाडा और नोर्त्ज ने नई गेंद से दिलाई सफलता
दक्षिण अफ्रीका ने तुरंत ही नई गेंद ली जिसके बाद कगीसो रबाडा और एनरिच नोर्त्ज ने महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की. रबाडा ने नई गेंद से पहले ओवर में ही जॉनी बेयरस्टो (09) को गली में कैच कराया जबकि नोर्त्ज ने रूट का महत्वपूर्ण विकेट लिया.
भुवनेश्वर कुमार ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी को लेकर दी अहम जानकारी
दिन में यह दूसरा अवसर था जबकि नोर्त्ज ने नए स्पैल में दूसरी गेंद पर विकेट लिया. इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक 84 रन बनाने वाले रोरी बर्न्स को आउट किया था.
इंग्लैंड के निचले क्रम के बल्लेबाज संघर्ष नहीं कर पाए
इंग्लैंड के निचले क्रम के बल्लेबाज संघर्ष नहीं कर पाए. रबाडा ने 103 रन देकर चार और नोर्त्ज ने 56 रन देकर तीन विकेट लिए. शनिवार को डॉक सिबली (29) को आउट करके इंग्लैंड की पहले विकेट की 92 रन की साझेदारी को तोड़ने वाले महाराज ने 37 रन देकर दो विकेट लिए.
विलियमसन ने कामचलाऊ ओपनर टॉम ब्लंडेल के जज्बे को किया सलाम, दिया बड़ा बयान
दक्षिण अफ्रीका ने अनुशासित गेंदबाजी की जिससे इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं रहा. पहले सत्र में बर्न्स और जो डेनली (31) पवेलियन लौटे. बर्न्स सुबह एक घंटे क्रीज पर बिताने के बावजूद अपने कल के स्कोर में केवल सात रन जोड़ पाए. वर्नोन फिलेंडर और रबाडा ने उन्हें और डेनली को लगातार दबाव में रखा जिसका नतीजा यह रहा कि नोर्त्ज ने आक्रमण पर आने के बाद अपनी दूसरी गेंद पर विकेट ले लिया.
दबाव दूर करने के लिये बेताब बर्न्स ने गलत टाइमिंग से हुक किया और मिड ऑन पर रबाडा को कैच थमाया. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से बदलाव के रूप में आये दूसरे गेंदबाज ड्वेन प्रिटोरियस ने डेनली को एलबीडब्ल्यू आउट किया. क्विंटन डी कॉक को मैन ऑफ द मैच चुना गया.
सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी, 2020 से केपटाउन में खेला जाएगा.