बीसीसीआई संचालक के सुझाव की जिम्मेदारी मिल सकती है अनिल दीवान को

नए संचालक के नाम का सुझाव देने का कार्यभार वरिष्ठ अधिवक्ता फली नरीमन को सौंपा था लेकिन नरीमन ने वरिष्ठ वकील अनिल दीवान की नियुक्ति का सुझाव दिया है।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jan 03, 2017, 04:03 PM IST

Published On Jan 03, 2017, 04:03 PM IST

Last UpdatedJan 03, 2017, 04:03 PM IST

सुप्रीम कोर्ट ने 2 जनवरी को दिए फैसले में अनुराग ठाकुर को पद से हटाने का आदेश दिया। © AFP
सुप्रीम कोर्ट ने 2 जनवरी को दिए फैसले में अनुराग ठाकुर को पद से हटाने का आदेश दिया। © AFP

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीअई) के नए संचालक के नाम का सुझाव देने का कार्यभार वरिष्ठ अधिवक्ता और जाने-माने वकील फली नरीमन को सौंपा था, लेकिन मंगलवार को शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में इस कार्य के लिए नरीमन के स्थान पर वरिष्ठ वकील अनिल दीवान को नियुक्त किया है। सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर, न्यायमूर्ति ए. एम. खानविल्कर और न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ की पीठ ने यह फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को पद से हटाने के बाद यह फैसला लिया है। ये भी पढ़ें: बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटाए गए अनुराग ठाकुर ने न्यायाधीशों पर साधा निशाना

बीसीसीआई के संचालक के नामों के सुझाव कार्य के लिए नरीमन ने ही पीठ से स्वयं के स्थान पर अनिल को नियुक्त करने का आग्रह किया था, जिसे सर्वोच्च न्यायालय ने स्वीकार कर लिया। सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को अपने फैसले में एमिकस क्यूरी गोपाल सुब्रमण्यम और जाने-माने वकील नरीमन को उन लोगों के नाम सुझाने के लिए कहा है, जो एक प्रशासक के नेतृत्व में काम करने वाली समिति में शामिल हों। यह समिति बीसीसीआई के संचालन का कामकाज देखेगी। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने संचालक के नामों के सुझाव के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। इससे पहले कोर्ट ने बीसीसीआई के तत्कालीन अध्यक्ष अनुराग ठाकुर से समीक्षक पद के सदस्यों के नामों के लिए सुझाव मांगे थे लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया था। ये भी पढ़ें: बिग बैश लीग में हेडी बिरकेट ने पकड़ा ऐसा कैच कि लोग रह गए सन्न

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को लोढ़ा समिति की अनुशंसाओं को लागू करने पर अड़ियल रुख अपनाए हुए बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। साथ ही अनुराग ठाकुर को कोर्ट की अवमानना के लिए नोटिस भी भेजा है।

Editor's Pick