add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

स्कॉटलैंड की टीम ने रचा इतिहास, टी-20 वर्ल्ड कप में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्कॉटलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में सोमवार को पहले मैच में 207 रन का स्कोर बनाने के बाद इटली को 134 रन पर समेट दिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 9, 2026 3:45 PM IST

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को स्कॉटलैंड और इटली की टीम ने इतिहास रच दिया है. स्कॉटलैंड की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में इटली के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 207 रन बनाए. उन्होंने कोलकाता के इडेन गार्डन्स में यह कारनामा किया. स्कॉटलैंड की टीम एसोसिएट देशों में पहली टीम बनी है, जिसने टी-20 वर्ल्ड कप 200 से ज्यादा रन बनाए हैं.

स्कॉटलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में सोमवार को पहले मैच में 207 रन का स्कोर बनाने के बाद इटली को 134 रन पर समेट दिया और मुकाबले को 73 रन से अपने नाम किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्कॉटलैंड ने तोड़ा यूएसए का रिकॉर्ड

टी-20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड ने 200 प्लस का स्कोर बनाकर यूएसए का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. इससे पहले यूएसए के नाम कनाडा के खिलाफ दूसरी पारी में तीन विकेट पर 197 रन बनाने का रिकॉर्ड था.

T20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीम की तरफ से बनाए गए सबसे ज़्यादा टोटल

207/4 – SCO बनाम ITA, कोलकाता, 2026 (पहली पारी)
197/3 – USA बनाम CAN, डलास, 2024 (दूसरी पारी)
194/5 – CAN बनाम USA, डलास, 2024 (पहली पारी)
193/4 – NED बनाम IRE, सिलहट, 2014 (दूसरी पारी)
189/4 – IRE बनाम NED, सिलहट, 2014 (पहली पारी)

स्कॉटलैंड को मिली पहली जीत

सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से के आक्रामक अर्धशतक और माइकल लीस्क के ऑलराउंड खेल से स्कॉटलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप सी मैच में सोमवार को इटली को 73 रन से रौंदकर पहली जीत दर्ज की. स्कॉटलैंड के 208 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली की टीम ऑफ स्पिनर लीस्क (17 रन पर चार विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के सामने बेन मानेंती (52) के अर्धशतक और हैरी मानेंती (37) के साथ उनकी चौथे विकेट की 73 रन की साझेदारी के बावजूद 16.4 ओवर में 134 रन पर सिमट गई.

स्कॉटलैंड ने इससे पहले बाएं हाथ के बल्लेबाज मुन्से की 54 गेंद में दो छक्कों और 14 चौकों से 84 रन की पारी और माइकल जोन्स (37) के साथ पहले विकेट की उनकी 126 रन की साझेदारी से चार विकेट पर 207 रन बनाए और मौजूदा टूर्नामेंट में 200 रन के आंकड़े को पार करने वाली पहली टीम भी बनी है.

पिछले साल जुलाई में यूरोपीय क्वालीफायर में चार मैच में इटली के खिलाफ एकमात्र हार के बाद स्कॉटलैंड की टीम विश्व कप में सीधे जगह बनाने से चूक गई थी. बांग्लादेश के सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से इनकार करने के बाद स्कॉटलैंड को प्रतियोगिता में जगह मिली है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/