स्कॉटलैंड के 38 साल के ऑलराउंडर कोन दे लांज का निधन

स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर कोन दे लांज लम्बे समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे।

Edited By : Indo-Asian News Service |Apr 19, 2019, 06:46 PM IST

Published On Apr 19, 2019, 06:46 PM IST

Last UpdatedApr 19, 2019, 06:46 PM IST

Con de Lange@ Twitter page Scotland cricket

स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर कोन दे लांज का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 38 साल के थे और लम्बे समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे। स्कॉटलैंड क्रिकेट ने अपने ट्विटर हैंडल माध्यम से इस खबर की पुष्टि की है।

दक्षिण अफ्रीका में जन्में लांज ने स्कॉटलैंड के लिए कुल 21 इंटरनेशनल मैच खेले। 2015 में उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ टी-20 मुकाबले के साथ अपने देश के लिए डेब्यू किया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे लांज, क्रिकेट स्कॉटलैंड जुटा रहा है फंड

लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रन देकर पांच विकेट लिए थे और उन्हीं की बदौलत स्कॉटलैंड ने पहली बार किसी फुल मेम्बर के खिलाफ वनडे में जीत हासिल की थी।

लांज ने जनवरी 2017 में आखिरी टी20 मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 37 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे। लांज ने नवंबर 2017 में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ अपना अंतिम वनडे मैच खेला था। लांज ने 18 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम के 6 विकेट की जीत में अहम योगदान दिया था।

अक्टूबर 2018 में लांज के परिवार ने उनके ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित होने की खबर सार्वजनिक कर दी थी। परिवार ने लांज के इलाज के लिए ब्रेन ट्यूमर चैरेटी के माध्यम से धन जमा करना शुरू किया था।

क्रिकेट स्कॉटलैंड के अध्यक्ष टोनी ब्रायन ने लांज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पूर्व दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने लांज के निधन पर दुख जताया है।

Editor's Pick