स्कॉटलैंड के ऑलराउंडर कैलम मैक्लाओड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

उन्होंने अपनी टीम के लिए 88 वनडे और 64 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले. 88 वनडे में उनके नाम 10 शतक और 13 अर्धशतक के साथ 3026 रन है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Nov 05, 2022, 10:42 AM IST

Published On Nov 05, 2022, 10:42 AM IST

Last UpdatedNov 05, 2022, 10:42 AM IST

Calum MacLeod (Photo-Twitter)

स्कॉटलैंड के ऑलराउंडर कैलम मैक्लाओड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. कैलम मैक्लाओड ने टी-20 विश्व कप 2022 में आखिरी बार खेला था. उन्होंने अपना आखिरी मैच 21 अक्टूबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था. अपने आखिरी मैच में उन्होंने 25 रन की पारी खेली थी, इस मैच में स्कॉटलैंड को पांच विकेट से हार मिली थी और स्कॉटलैंड की टीम टी-20 विश्व कप के सुपर-12 में क्ववालीफाई नहीं कर पाई थी.

मैक्लाओड स्कॉटलैंड के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने टीम के लिए पांच विश्व कप खेले हैं. कैलम मैक्लाओड ने इंग्लैंड के खिलाफ 140 रन की पारी खेली थी, जिसे उनके करियर की बेस्ट इनिंग कही जाती है. साल 2018 में कैलम मैक्लाओड की इस पारी की बदौलत स्कॉटलैंड ने वनडे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ छह रन से जीत हासिल की थी. कनाडा के खिलाफ साल 2014 में उन्होंने 175 रन बनाए थे, वनडे क्रिकेट में उनका यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

33 साल के कैलम मैक्लाओड ने साल 2007 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. मैक्लाओड ने स्कॉटलैंड के लिए 88 वनडे और 64 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले. 88 वनडे में उनके नाम 10 शतक और 13 अर्धशतक के साथ 3026 रन है. वहीं 64 टी-20 मैच में उन्होंने सात अर्धशतक के साथ 1238 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 28 फर्स्ट क्लास, 161 लिस्ट ए और 137 टी-20 मैच खेले हैं.

Editor's Pick