• Home
  • News
  • Scotland player Mark Watt reading paper before bowling Video goes Viral

VIDEO: बॉलिंग से पहले गेंदबाज ने जेब से पेपर निकाला, पढ़ा और फिर डाली गेंद, वीडियो हुआ वायरल

आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2023 मैच में स्कॉटलैंड के गेंदबाज मार्क वाट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 23, 2023, 09:57 PM IST

Published On Jun 23, 2023, 09:57 PM IST

Last UpdatedJun 23, 2023, 09:57 PM IST

Mark Watt

Mark Watt (Photo credit-ICC Video)

जिम्बाब्वे में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के क्वालिफायर मुकाबले खेले जा रहे हैं. शुक्रवार को स्कॉटलैंड और यूएई के खिलाफ मुकाबला खेला गया, जिसमें स्कॉटलैंड ने यूएई को 111 रन से हरा दिया. इस मैच से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में गेंदबाज बॉलिंग से पहले जेब से पेपर निकालकर पढ़ता नजर आ रहा है.

स्कॉटलैंड के गेंदबाज मार्क वाट ने बॉल डालने से पहले जेब से एक पेपर निकाला, फिर उन्होंने पेपर को पढ़ा और उसके बाद बॉलिंग की. आईसीसी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि गेंदबाज स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यहां देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

मार्क वाट ने इस मैच में कुल आठ ओवर की गेंदबाजी की. आठ ओवर के स्पेल में उन्होंने सिर्फ 22 रन दिए और एक विकेट भी हासिल किया. उन्होंने यूएई के ओपनर मुहम्मद वसीम (36 रन) को पवेलियन भेजा. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के फनी रिएक्शन सामने आ रहे हैं.

वहीं इस मैच की बात करें स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रिची बेरिंगटन के शतक (127 रन) से 50 ओवर में आठ विकेट पर 282 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम 35.3 ओवर में 171 रन पर ढेर हो गई. साफयान शरीफ ने चार और क्रिस सोल ने तीन विकेट हासिल किए.

Editor's Pick