• Home
  • News
  • Scotland record third highest T20 stand in win over Netherlands

नीदरलैंड पर जीत के साथ स्कॉटलैंड ने दर्ज की तीसरी सबसे बड़ी टी20 साझेदारी

स्कॉटलैंड के जार्ज मुन्से और काइल कोएटजर ने तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 200 रन जोड़े।

Edited By : Press Trust of India |Sep 17, 2019, 10:33 AM IST

Published On Sep 17, 2019, 10:33 AM IST

Last UpdatedSep 17, 2019, 10:33 AM IST

Kyle Coetzer © Getty Images

स्कॉटलैंड के बल्लेबाज काइल कोएटजर © Getty Images

स्कॉटलैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ मैच में 58 रन की जीत दर्ज करने के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी बनाई। स्कॉटलैंड के जार्ज मुन्से और काइल कोएटजर ने तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 200 रन जोड़े।

मुन्से ने नाबाद 127 रन की पारी खेली जबकि कोएटजर ने 89 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 15 .1 ओवर में 200 रन की साझेदारी की। रिची बेरिंगटन ने 22 रन बनाए जिससे टीम डबलिन में तीन विकेट पर 252 रन बनाने में सफल रही।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुन्से ने 56 गेंद की अपनी पारी में 14 छक्के और पांच चौके मारे। उन्होंने 41 गेंद में शतक पूरा किया। इससे पहले सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इससे कम गेंदों में शतक पूरा किया है और तीनों ने ही 35 गेंद में ये उपलब्धि हासिल की। कोएटजर ने 50 गेंद का सामना करते हुए पांच छक्के और 11 चौके जड़े।

मुन्से ने अपनी इस पारी के दौरान एक ओवर में 32 रन भी जुटाए। एक ओवर में उनसे अधिक रन सिर्फ भारत के युवराज सिंह ने बनाए हैं जिन्होंने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्राड के एक ओवर में छह छक्कों से 36 रन जुटाए थे।

इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम कप्तान पीटर सीलार की नाबाद 96 रन की पारी के बावजूद सात विकेट पर 194 रन ही बना सकी। स्काटलैंड की ओर से एलेस्डेयर इवांस ने 19 जबकि एड्रियन नील ने 33 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए।इस जीत से स्काटलैंड ट्राई सीरीज में शीर्ष पर पहुंच गया है।

Editor's Pick