टी-20 वर्ल्ड कप से आईसीसी ने बांग्लादेश को किया बाहर, स्कॉटलैंड की हुई एंट्री
टी-20 वर्ल्ड कप से आईसीसी ने बांग्लादेश को किया बाहर, स्कॉटलैंड की हुई एंट्री
आईसीसी ने 21 जनवरी को हुई बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 24 घंटे की डेडलाइन दी थी, मगर बांग्लादेश ने भारत का दौरा करने से इनकार कर दिया,
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - January 24, 2026 10:10 PM IST
Bangladesh cricket team
Scotland replaced Bangladesh in the T20 WC 2026: स्कॉटलैंड ने 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की जगह ले ली है. आईसीसी की तरफ से इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. आईसीसी ने 21 जनवरी को हुई बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 24 घंटे की डेडलाइन दी थी, मगर बांग्लादेश ने भारत का दौरा करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद अब उसकी जगह ग्रुप सी में स्कॉटलैंड को जगह दी है.
आईसीसी ने कहा कि यह ‘मुश्किल फैसला’ इसलिए लिया गया क्योंकि टूर्नामेंट से ठीक पहले बीसीबी की अपने मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने का अनुरोध मानना मुमकिन नहीं था. आईसीसी ने कहा कि भारत में बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम, अधिकारियों या समर्थकों को कोई प्रमाणित सुरक्षा खतरा नहीं था और टूर्नामेंट के निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव करना सही नहीं था.
Add Cricket Country as a Preferred Source
स्कॉटलैंड के शामिल होने से एक महीने से चल रहा असंमजस खत्म हो गया क्योंकि बीसीबी लगातार जोर दे रहा था कि उनके मैच श्रीलंका में स्थानांतरित किए जाएं और यहां तक कि उसने अपने ग्रुप को आयरलैंड के साथ बदलने का भी सुझाव दिया था. आईसीसी ने एक बयान में कहा, बांग्लादेश अब आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में भाग नहीं लेगा क्योंकि बीसीबी ने प्रकाशित मैच कार्यक्रम के अनुसार टूर्नामेंट में भाग लेने से इनकार कर दिया.
ग्रुप सी में स्कॉटलैंड को मिली जगह
स्कॉटलैंड ग्रुप सी में बांग्लादेश की जगह शामिल होगा, इस ग्रुप में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, इटली और नेपाल की टीम शामिल है. स्कॉटलैंड अब टूर्नामेंट के शुरुआती स्टेज में कोलकाता में वेस्टइंडीज (7 फरवरी), इटली (9 फरवरी) और इंग्लैंड (14 फरवरी) के खिलाफ खेलेगा, जिसके बाद वह 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल से खेलने के लिए रवाना होगा.
मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से हटाने पर बढ़ा विवाद
इस विवाद की शुरुआत तब हुई तब KKR ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से रिलीज करने का फैसला लिया. इस घटना के बाद बांग्लादेश में भारी विरोध देखने को मिला. बांग्लादेश सरकार और BCB ने सुरक्षा का मुद्दा बताकर भारत में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया और अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की. बांग्लादेश ने इसके साथ- साथ देश में IPL ब्रॉडकास्ट बैन करने की घोषणा भी की.
इस फैसले के बाद बांग्लादेश ने आईसीसी को चिट्ठी लिखकर भारत की जगह श्रीलंका में मैच करने का अनुरोध किया. ICC ने BCB की वेन्यू शिफ्ट की मांग रिजेक्ट कर दी. 21 जनवरी को आईसीसी की बैठक में 16 देशों में 14 ने बांग्लादेश की मांग के विरोध में वोट किया. आईसीसी ने बांग्लादेश को 24 घंटे में यह फैसला लेने को कहा कि या तो वह भारत में खेले या टूर्नामेंट से बाहर जाए. 22 जनवरी को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों के साथ बैठक की और भारत में नहीं खेलने का अपना फैसला कायम रखा. बीसीबी ने ICC के Dispute Resolution Committee (DRC) से अपील की, लेकिन ICC नियमों के तहत DRC ने सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसके बाद ICC ने बांग्लादेश को ऑफिशियली बाहर कर दिया
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.