टी-20 वर्ल्ड कप के लिए स्कॉटलैंड टीम का ऐलान, दो धाकड़ गेंदबाजों को मिली टीम में जगह

स्कॉटलैंड की टीम को विश्व कप क्वालीफायर मुकाबला खेलना है, स्कॉटलैंड क्वालीफायर में ग्रुप बी में है और इस ग्रुप में वेस्टइंडीज, आयरलैंड और जिम्बाब्वे की टीम शामिल है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Sep 22, 2022, 04:19 PM IST

Published On Sep 22, 2022, 04:19 PM IST

Last UpdatedSep 22, 2022, 04:19 PM IST

Scotland Squad (Photo-ICC Twitter page)

ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए स्कॉटलैंड टीम का ऐलान कर दिया गया है. रिचर्ड बेरिंग्टन को टीम की कमान सौपी गई है. 15 सदस्यीय इस टीम में दो धाकड़ गेंदबाजों को जगह दी गई है. जोश डावी और ब्रैड व्हील को टीम में मौका दिया गया है, इसके अलावा अनकैप्ड प्लेयर ब्रैंडन मैकमुलेन को टीम में पहली बार शामिल किया गया है.

स्कॉटलैंड की टीम को विश्व कप क्वालीफायर मुकाबला खेलना है. स्कॉटलैंड क्वालीफायर में ग्रुप बी में है और इस ग्रुप में वेस्टइंडीज, आयरलैंड और जिम्बाब्वे की टीम शामिल है. स्कॉटलैंड को अपना पहला मुकाबला 17 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टी-20 विश्व कप के लिए स्कॉटलैंड की टीम:

रिचर्ड बेरिंगटन (कप्तान), जॉर्ज मुन्से, माइकल लीस्क, ब्रैडली व्हील, क्रिस सोल, क्रिस ग्रीव्स, सफ्यान शरीफ, जोश डेवी, मैथ्यू क्रॉस, कैलम मैकलियोड, हमजा ताहिर, मार्क वाट, ब्रैंडन मैकमुलेन, माइकल जोन्स, क्रेग वालेस।

 

Editor's Pick