- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Scotland to host Afghanistan for two ODIs in May
अगले वर्ष अफगानिस्तान की मेजबानी करेगा स्कॉटलैंड
स्कॉटलैंड की टीम अगले वर्ष 19 और 21 मई को श्रीलंका के खिलाफ दो वनडे मैच खेलेगी।
Published On Dec 19, 2018, 01:46 PM IST
Last UpdatedDec 19, 2018, 01:46 PM IST
Scotland Cricket Team (AFP Image)
स्कॉटलैंड की क्रिकेट टीम के लिए अगले वर्ष इंग्लैंड एंड वेल्स में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल है। लेकिन उसने 2019 में ज्यादा से ज्यादा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का प्लान बना लिया है।
स्कॉटलैंड की टीम अगले वर्ष 19 और 21 मई को श्रीलंका के खिलाफ दो वनडे मैच खेलेगी। इसके अलावा वो अफगानिस्तान टीम की मेजबानी करेगी। स्कॉटलैंड को अगले वर्ष 8 और 10 मई को अफगानिस्तान के खिलाफ दो वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने हैं।
पढ़ें: नेपाल के स्पिनर शक्ति गॉचन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को कहा अलविदा
श्रीलंका के बाद स्कॉटलैंड की टीम अब अफगानिस्तान, ओमान, नीदरलैंड्स और आयरलैंड के साथ चतुष्कोणीय टी-20 टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।
स्कॉटलैंड ने इस वर्ष वर्ल्ड की नंबर वन रैंक वाली टीम इंग्लैंड को जून में हराया था। उसने वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में अफगानिस्तान को भी मात दी थी।
पढ़ें: विराट-टिम पेन के बीच कुछ भी मर्यादा से बाहर नहीं हुआ: जस्टिन लैंगर
क्रिकेट स्कॉटलैंड के सीईओ मैलकम कैनन ने कहा, ‘ ये शानदार हे कि दो पूर्ण कालिक सदस्य आगामी गर्मियों में इंटरनेशनल मैच हमारे साथ खेलेंगी। हम अफगानिस्तान के खिलाफ मई में खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। फरवरी में हमारा चतुष्कोणीय सीरीज है। इसके अलावा जुलाई में वर्ल्ड कप लीग 2 का आयोजन होना है। नया साल हमारे लिए व्यस्त रहने वाला है।’