add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अगले साल न्यूजीलैंड के लिए एक वनडे मैच की मेजबानी करेगा स्कॉटलैंड

दोनों टीमेें 26 जून 2020 को होंगी आमने-सामने

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - September 24, 2019 2:14 PM IST

दो बार की आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनलिस्ट न्यूजीलैंड की टीम अगले साल एक वनडे मैच खेलने के लिए स्कॉटलैंड का दौरा करेगी। स्कॉटलैंड की टीम इस फॉर्मेट में न्यूजीलैंड से 2008 के बाद अपने घर में पहली बार भिड़ेगी।

पढ़ें: बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद CPL में खेलेंगे शाकिब अल हसन

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकेट स्कॉटीलैंड के हाई परफॉर्मेंस मैनेजर साइमन स्मिथ ने कहा, ‘ हम न्यूजीलैंड पुरुष टीम का 2008 के बाद पहली बार मेजबानी करने को तैयार हैं।’

इससे पहले दोनों टीमों ने वनडे में तीन बार एक-दूसरे का आमना-सामना किया है। हाल में दोनों टीमें आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 में डुनेडिन में भिड़ी थीं जहां न्यूजीलैंड को करीबी मुकाबले में 3 विकेट से जीत मिली थी।

स्मिथ ने पिछली भिड़ंत के बारे में कहा, ‘ दोनों देश बेहद करीब हैं। 2015 विश्व कप में जब दोनों टीमें डुनेडिन में भिड़ी थीं वो खास मौका था। वो मुकाबला बेहद रोमांचक था।’

पढ़ें: ‘आतंक’ के साये में पाकिस्तान दौरे पर रवाना हुई श्रीलंकाई क्रिकेट टीम

स्कॉटलैंड और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र वनडे मैच 26 जून 2020 को खेला जाएगा। हालांकि अभी वेन्यू का फैसला नहीं हुआ है।

रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें वनडे में 1999 (एडिनबर्ग), 2008 (एडिनबर्ग) और 2015 (एबेरडीन) में भिड़ चुकी हैं। तीनों बार बाजी न्यूजीलैंड के हाथ लगी है।