स्कॉट बौलैंड और नाथन लियोन ने रचा इतिहास, 63 साल बाद टेस्ट क्रिकेट फिर हुआ ऐसा

Nathan Lyon and Scott Boland Create History: मेलबर्न टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी जब शुरू हुई तो ऐसा लगा कि भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन के सामने कंगारू बल्लेबाज जल्द ही सिमट जाएंगे. मेलबर्न में हो भी कुछ ऐसा ही रहा था. ऑस्ट्रेलिया टीम के 9 विकेट गिर गए थे. फैंस को लगा...

Edited By : Saurav Kumar |Dec 29, 2024, 04:47 PM IST

Published On Dec 29, 2024, 04:47 PM IST

Last UpdatedDec 29, 2024, 04:47 PM IST

Lyon and Boland

Lyon and Boland

Nathan Lyon and Scott Boland Create History: मेलबर्न टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी जब शुरू हुई तो ऐसा लगा कि भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन के सामने कंगारू बल्लेबाज जल्द ही सिमट जाएंगे. मेलबर्न में हो भी कुछ ऐसा ही रहा था. ऑस्ट्रेलिया टीम के 9 विकेट गिर गए थे.

फैंस को लगा कि अब ऑस्ट्रेलिया की टीम सिमट जाएगी और भारत मैच जीतने के करीब पहुंच सकता है. हालांकि कंगारू टीम के दिग्गज खिलाड़ी नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड ने कुछ और ही सोच रखा था .दोनों ने दिन का खेल खत्म होने तक शानदार संघर्ष किया और टीम को मुश्किल से उबार दिया. दिन का खेल खत्म होने तक लियोन और बोलैंड 100 से ज्यादा गेंद खेल चुके थे. इसके साथ ही उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. हम आपको उस रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

63 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा

दरअसल, नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड ने मेलबर्न टेस्ट की दोनों पारियों में 10 विकेट के लिए 50 से ज्यादा गेंद खेलने की पार्टनरशिप की है. टेस्ट क्रिकेट में 1961 के बाद यह दूसरी बार है जब 10वें विकेट के लिए दोनों पारियों में 50 से ज्यादा गेंद खेलने की पार्टनरशिप हुई हो. लियोन और बोलैंड के पहले यह कारनामा पाकिस्तान के खिलाफ अफाक हुसैन और हसीन अहसान ने किया था. दोनों ने लाहौर टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ साल 1961 में पहली पारी में 9.2 ओवर यानि 56 गेंद और दूसरी पारी में 18.1 ओवर यानि 109 गेंद खेलकर साझेदारी निभाई थी.

दूसरी ओर मेलबर्न में लियोन और बोलैंड की साझेदारी पर नजर डाले तो. 10वें विकेट के लिए इस जोड़ी ने पहली पारी में 9.2 ओवर यानि 56 गेंद की और दूसरी पारी में 17.4 यानि 106 गेंद की साझेदारी निभा चुके हैं. लियोन और बौलैंड ने दूसरी पारी में 10वें विकेट के लिए 55 रन जोड़े हैं. दोनों की बल्लेबाजी के दमपर ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 333 रन की बढ़त बना ली है.

ड्रॉ हो सकता है मेलबर्न टेस्ट

भारतीय टीम के गेंदबाज अब मैच के आखिरी दिन यही चाहेंगे कि वह जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलियाई पारी को समाप्त कर बल्लेबाजी करने उतरे. हालांकि बता दें कि मेलबर्न में आज तक 330 रन से ज्यादा का स्कोर टेस्ट में चेज नहीं हुआ है. ऐसे में मेलबर्न टेस्ट ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम के बल्लेबाज मैच के आखिरी दिन किस मानसिकता के साथ मैदान पर उतरते हैं.

Editor's Pick