- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Scott Boland said nice to knock shubman gill over early, We are in a very good spot now
'मजा आया, ऑस्ट्रेलिया अब मजबूत स्थिति में', शुभमन गिल को आउट करने के बाद बोले बोलैंड
दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद स्कॉट बोलैंड ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया अब मजबूत स्थिति में हैं.
Published On Jun 08, 2023, 11:22 PM IST
Last UpdatedJun 08, 2023, 11:22 PM IST
लंदन। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाने के बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर पांच विकेट पर 151 रन करके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में गुरुवार को यहां दबदबा बनाए रखा. ऑस्ट्रेलिया ने अपने कल के स्कोर में 142 रन और जोड़कर बाकी बचे सात विकेट गंवाए. मोहम्मद सिराज भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 108 रन देकर चार विकेट चटकाए. शारदुल ठाकुर (83 रन पर दो विकेट) और मोहम्मद शमी (122 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट हासिल किए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने 174 गेंद में 163 जबकि स्मिथ ने 268 गेंद में 121 रन की पारी खेली. स्मिथ ने 31वां टेस्ट शतक जड़ा.
भारत ने इसके जवाब में 71 रन तक ही चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन अजिंक्य रहाणे (नाबाद 29) और रविंद्र जडेजा (48) ने पांचवें विकेट के लिए 71 रन जोड़कर विकेटों पर पतझड़ पर विराम लगाया. जडेजा हालांकि दिन के खेल के अंतिम लम्हों में ऑफ स्पिनर नाथन लियोन का शिकार बने.
दिन का खेल खत्म होने पर श्रीकर भरत पांच रन बनाकर रहाणे का साथ निभा रहे थे. भारत अब भी ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर से 318 रन से पीछे है. टीम को फॉलोआन से बचने के लिए अब भी 119 रन की जरूरत है. ऑस्ट्रेलिया के सभी पांचों गेंदबाज के हाथ 1-1 सफलता हाथ लग चुकी है जिसमें स्कॉट बोलैंड भी शामिल हैं. बोलैंड ने शुभमन गिल को पवेलियन का रास्ता दिखाय.
दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद बोलैंड ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया अब मजबूत स्थिति में हैं. उन्होंने कहा, “पिछले दो दिन से काफी नर्वस था और आज गेंदबाजी करने में मजा आया. शुभमन एक बेहतरीन बल्लेबाज है और उनका विकेट लेने में मजा आया. एक आध गेंद काफी उछली और कुछ काफी नीचे रही. हम अब बहुत अच्छी स्थिति में हैं. हम दो दिनों के बाद मजबूत स्थिति में हैं. उम्मीद है पिच और चुनौतीपूर्ण बनती जाएगी और भारत के लिए मुश्किलें बढ़ती रहेंगी.”