वकार युनूस, जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज पीछे छूटे, स्कॉट बोलैंड ने कोहराम मचा दिया
वकार युनूस, जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज पीछे छूटे, स्कॉट बोलैंड ने कोहराम मचा दिया
स्कॉट बोलैंड ने एशेज टेस्ट की दूसरी पारी में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा दिया और बेन डकेट, ओली पोप और हैरी ब्रूक जैसे बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - November 22, 2025 1:11 PM IST
Scott Boland
Scott Boland Record: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पर्थ में आमने-सामने है. इंग्लैंड की दूसरी पारी में तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा दिया और बेन डकेट, ओली पोप और हैरी ब्रूक जैसे बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इस पारी के दौरान स्कॉट बोलैंड ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की और वकार युनूस और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया.
स्कॉट बोलैंड ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में चार विकेट चटकाए, जिससे इंग्लैंड की दूसरी पारी 164 रन के स्कोर पर सिमट गई.
स्कॉट बोलैंड ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए, वह ऑस्ट्रेलिया में बॉल के हिसाब से सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं. वह घर में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले के मामले में ओवरऑल चौथे नंबर पर है.
स्कॉट बोलैंड ने वकार युनूस, जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा
अपने देश में स्कॉट बोलैंड ने सबसे तेज 50 विकेट लेने के मामले में पाकिस्तानी दिग्गज वकार युनूस और भारतीय दिग्गज जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है. स्कॉट बोलैंड ने 1639 बॉल में ऑस्ट्रेलिया में 50 विकेट पूरे किए हैं. वकार युनूस ने 1668 बॉल और जसप्रीत बुमराह ने 1746 बॉल में अपने देश में 50 विकेट लेने का कारनामा किया. साउथ अफ्रीका के वर्नन फिलेंडर इस लिस्ट में टॉप पर हैं. उन्होंने 1383 बॉल में ही 50 विकेट हासिल किए थे.
किसी देश में सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट (गेंदों के हिसाब से)
1383 बॉल- वर्नन फिलेंडर, साउथ अफ्रीका 1548 बॉल- कगिसो रबाडा, साउथ अफ्रीका 1633 बॉल- मार्को जेनसन, साउथ अफ्रीका 1639 बॉल- स्कॉट बोलैंड, ऑस्ट्रेलिया 1668 बॉल- वकार यूनिस, पाकिस्तान 1746 बॉल- जसप्रीत बुमराह, इंडिया
TRENDING NOW
पर्थ टेस्ट में तेज गेंदबाजों का दबदबा
पर्थ में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है. खेल के पहले दिन कुल 19 विकेट गिरे. मिचेल स्टॉर्क ने सात और बेन स्टोक्स ने पांच विकेट चटकाए. वहीं खेल के दूसरे दिन भी तेज गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.